Tata Harrier (टाटा हैरियर) एसयूवी ने एक प्रमुख बिक्री मील का पत्थर हासिल किया है। कार निर्माता ने इसके लॉन्च के चार साल के भीतर अपनी इस फ्लैगशिप मॉडल की एक लाख यूनिट्स बेची हैं। Tata Harrier SUV को पहली बार 2019 में भारतीय बाजारों के लिए लॉन्च किया गया था। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी एक 5-सीटर मॉडल है जो 19 वैरिएंट्स में बेची जाती है। भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी कारों से है।
विज्ञापन
2 of 5
Tata Harrier
- फोटो : Tata Motors
प्लेटफॉर्म और कीमत
टाटा हैरियर को जनवरी 2019 में कार निर्माता की लाइनअप में ओमेगाआर्क प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाली पहली एसयूवी के तौर पर लॉन्च किया गया था। इस प्लेटफॉर्म को रेंज रोवर के जगुआर लैंड रोवर जैसी एसयूवी में इस्तेमाल किए जाने वाले डी8 प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया था। पिछले कुछ वर्षों में टाटा हैरियर एसयूवी को डार्क और कैमो एडिशन जैसे कई अपडेट और नए वैरिएंट्स हासिल हुए हैं। सबसे हालिया अपडेट में, टाटा मोटर्स ने एसयूवी का रेड डार्क एडिशन लॉन्च किया। इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये और 24.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Harrier BS6
- फोटो : Social Media
इंजन पावर
इस साल की शुरुआत में, टाटा मोटर्स ने बीएस6 स्टेज II इंजन के साथ Harrier SUV का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया था। इसका 2.0-लीटर कायरोटेक डीजल इंजन अधिकतम 168 bhp का पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन या तो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। यही इंजन टाटा की प्रमुख तीन-पंक्ति एसयूवी सफारी में भी इस्तेमाल किया जाता है।
4 of 5
Tata Harrier
- फोटो : tata motors
फीचर्स
हैरियर एसयूवी का लेटेस्ट रेड डार्क एडिशन 10.25-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसै फीचर्स के साथ आता है। यह एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वॉयस कमांड को सपोर्ट करता है और जेबीएल स्पीकर सिस्टम के साथ आता है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी 7-इंच TFT यूनिट में अपडेट किया गया है।
एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स
टाटा हैरियर एसयूवी अब एडवांस्ड ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसी एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ भी आती है। टाटा मोटर्स ने सफारी के अलावा यह फीचर फिलहाल सिर्फ हैरियर में दिया है। इसमें फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग, रियर कोलिशन वॉर्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, डोर ओपन अलर्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन चेंज अलर्ट, हाई बीम असिस्ट और ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन जैसे 10 ADAS फीचर्स शामिल हैं।