फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Harrier EV: टाटा हैरियर ईवी हुई लॉन्च, अब मिलेगी AWD की ताकत, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 03 Jun 2025 04:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Harrier EV (टाटा हैरियर ईवी) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लॉन्च के साथ ही हैरियर ईवी अब टाटा की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ी बन गई है।
विज्ञापन
1 of 6
Tata Harrier EV - फोटो : Nitish Kumar/Amar Ujala
टाटा मोटर्स ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Harrier EV (टाटा हैरियर ईवी) को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब साढ़े 21 लाख रुपये रखी है। इस लॉन्च के साथ ही हैरियर ईवी अब टाटा की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ी बन गई है। इस नई एसयूवी में कंपनी ने अपना लेटेस्ट acti.ev plus (एक्टी.ईवी प्लस) प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया है। और साथ ही टाटा की लाइनअप में पहली बार ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) फीचर की वापसी भी हुई है।

यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Z900: 2025 कावासाकी Z900 मोटरसाइकिल भारत लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
विज्ञापन

2 of 6
Tata Harrier EV - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier EV: मोटर पावर, बैटरी और रेंज
हैरियर ईवी टाटा की नई acti.ev plus आर्किटेक्चर पर बनी है। यह पहली ऐसी टाटा कार है जिसमें AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इससे पहले Safari (सफारी), Hexa (हेक्सा) और Aria (आरिया) जैसे टाटा मॉडल्स में ही 4X4 फीचर मिलता था।

Harrier EV में दो बैटरी पैक और दो मोटर सेटअप का विकल्प मिलेगा।
  • लो वेरिएंट में 65 kWh की बैटरी दी गई है
  • हाई वेरिएंट्स में 75 kWh की बैटरी दी गई है

इसमें दो मोटर सेटअप मिलते हैं - RWD (रियर व्हील ड्राइव) और QWD (क्वाड व्हील ड्राइव)।
QWD वर्जन में कार 391 bhp पावर और 504 Nm टॉर्क देती है।
75 kWh बैटरी वाले RWD वर्जन की MIDC रेंज 627 किमी है, और इसका रियल-वर्ल्ड रेंज लगभग 480 से 505 किमी के बीच हो सकता है। हालांकि RWD वेरिएंट की पावर डिटेल अभी साफ नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें - VinFast: विनफास्ट ने भारत में VF7 और VF6 के साथ लॉन्च की योजना की पुष्टि की, इस महीने से बुकिंग होगी शुरू
विज्ञापन

3 of 6
Tata Harrier EV - फोटो : Nitish Kumar/Amar Ujala
Tata Harrier EV: कैसा है लुक और डिजाइन
डिजाइन के मामले में हैरियर ईवी की बाहरी रूपरेखा इसकी डीजल वर्जन जैसी ही है। लेकिन इसमें कुछ खास ईवी फीचर्स जोड़े गए हैं। सबसे पहले, फ्रंट में अब बंद ग्रिल दी गई है जिससे एयरोडायनामिक्स बेहतर होता है। बंपर को हल्का रीडिजाइन किया गया है जिसमें वर्टिकल साटन सिल्वर स्लैट्स दिए गए हैं। जो बैटरी और मोटर जैसी चीजों को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

हेडलैंप सेटअप पहले जैसा ही है, लेकिन अब DRL लाइट्स कनेक्टेड हैं, जिससे गाड़ी का लुक ज्यादा फ्यूचरिस्टिक लगता है। साइड प्रोफाइल भी लगभग पहले जैसा है, फर्क बस इतना है कि अब इसमें 18-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिनमें एयरो डिजाइन है ताकि एफिशिएंसी बढ़े।

दिलचस्प बात यह है कि इसमें Tata Curvv (टाटा कर्व) और Altroz (एल्ट्रोज) जैसे मॉडल्स में दिए गए फ्लश-स्टाइल डोर हैंडल्स नहीं दिए गए हैं। पीछे से देखने पर भी हैरियर ईवी लगभग पहले जैसी ही लगती है, लेकिन रियर बंपर का डिजाइन थोड़ा बदला गया है।

यह भी पढ़ें - Errol Musk: एलन के पिता एरोल मस्क ने कहा- अब एक यूनिट भी बिजली बर्बाद नहीं होनी चाहिए, टेस्ला की भारत में एंट्री पर भी बोले

4 of 6
Tata Harrier EV - फोटो : Nitish Kumar/Amar Ujala
Tata Harrier EV: कैसा है इसका इंटीरियर?
अंदर से भी हैरियर ईवी का केबिन काफी हद तक डीजल मॉडल जैसा ही रखा गया है। इसमें ड्यूल-टोन इंटीरियर मिलता है, लेकिन इसका फिनिश वेरिएंट के हिसाब से बदलेगा। इस बार इसमें नया 14.5 इंच का सैमसंग नियो QLED टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। और साथ ही 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

इंफोटेनमेंट सिस्टम में अब वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले का सपोर्ट है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर अब डायरेक्ट मैप्स भी देखे जा सकते हैं। और हां, एक नया रोटरी नॉब भी दिया गया है जिससे आप 6 अलग-अलग टेरेन मोड चुन सकते हैं। जिसमें नॉर्मल, सैंड, मड रट्स, स्नो/ग्रास, रॉक क्रॉल और कस्टम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Tesla: एचडी कुमारस्वामी ने कहा- टेस्ला को भारत में कार बनाने में नहीं है दिलचस्पी, वे सिर्फ शोरूम खोलना चाहते है 

यह भी पढ़ें - EV: इन विदेशी वाहन निर्माताओं की भारत में ईवी निर्माण में दिलचस्पी, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री ने बताए नाम
विज्ञापन

5 of 6
Tata Harrier EV - फोटो : Nitish Kumar/Amar Ujala
Tata Harrier EV: वेरिएंट और कलर ऑप्शन
हैरियर ईवी को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। जिसमें Adventure (एडवेंचर), Fearless (फियरलेस) और Empowered (एम्पावर्ड) शामिल हैं। कलर ऑप्शन्स की बात करें तो इसमें चार रंग मिलते हैं। जिसमें नैनीताल नॉक्टर्नल, एम्पावर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं। इसके अलावा एक खास Stealth Edition (स्टेल्थ एडिशन) भी आएगा जिसमें ऑल-ब्लैक थीम होगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग 2 जुलाई से शुरू होगी। 

यह भी पढ़ें - Toyota Fortuner: टोयोटा फॉर्च्यूनर 48V हाइब्रिड असिस्ट के साथ लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खासियत
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tata Harrier EV - फोटो : Nitish Kumar/Amar Ujala
Tata Harrier EV: मुकाबला
हैरियर ईवी का सीधा मुकाबला Mahindra XUV.e9 (महिंद्रा XEV 9e), BYD Atto 3 (बीवाईडी एट्टो 3) और Hyundai Ioniq 5 (ह्यूंदै आयॉनिक) जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा।

यह भी पढ़ें - Compact CNG SUV: क्या आप एक किफायती कॉम्पैक्ट सीएनजी एसयूवी ढूंढ रहे हैं? ये हैं पांच विकल्प 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें