फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस 2020 के खत्म होने का है इंतजार, अगले साल Tata Motors करेगी कारों की ‘बरसात’

Fri, 27 Nov 2020 04:13 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Tata H2X Auto Expo - फोटो : Amar Ujala (File)
हाल ही में NCAP क्रेश टेस्ट सेफ्टी रेटिंग में टाटा मोटर्स की कारों ने बाजी मारी है। टाटा टियागो, अल्ट्रोज, नेक्सन को हादसों के दौरान सुरक्षित कारों में गिना गया है। वहीं टाटा मोटर्स अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने की भी तैयारी कर रही है। अगले साल तक कंपनी कई मॉडल्स लॉन्च करेगी, जिनमें 7-सीटर टाटा ग्रैविटास भी होगी, जिसे जिनेवा मोटर शो में सबसे पहले शोकेस किया गया था, आइए जानते हैं टाटा की इन अपकमिंग कारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
Tata Gravitas - फोटो : Social Media

टाटा ग्रैविटास SUV

Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपनी फ्लैगशिप एसयूवी कार Tata Gravitas (टाटा ग्रैविटास) को अगले साल लॉन्च करेगी। पहले इसकी लॉन्चिंग की तैयारी इस साल की आखिरी तिमाही में करने की थी, लेकिम महामारी के चलते लॉन्चिंग को आगे खिसकाना पड़ा। ग्रैविटास को इस साल ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया गया था। ग्रैविटास असल में टाटा की एसयूवी हैरियर का एक्सटेंडेड वर्जन है, जिसमें सात लोग बैठ सकेंगे। हैरियर के मुकाबले ग्रैविटास 80 एमएम लंबी और 63 एमएम ऊंची होगी। इस एससूवी का कैबिन स्पेस बड़ा होगा और इसमें बैठने के लिए तीसरी पंक्ति की सीट भी मिलेगी। टाटा ग्रैविटास में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 2.0 लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन मिलेगा। इस इंजन में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
 

 

विज्ञापन

3 of 7
Tata Motors-Altroz EV-2019-1 - फोटो : Tata Motors

टाटा अल्ट्रोज ईवी

Tata Motors (टाटा मोटर्स) की प्रीमियम हैचबैक कार Altroz (अल्ट्रोज) पर आधारित इलेक्ट्रिक कार Tata Altroz EV भारतीय सड़कों पर जल्द दौड़ती नजर आएगी। अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक कार फुल चार्जिंग पर 350 किलोमीटर की रेंज तय कर सकेगी। इस कार की 30 kWh की बैटरी मिलेगी, जो 1 घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। टाटा मोटर्स ने Altroz EV को पहली बार जिनेवा मोटर शो में प्रदर्शित किया था। कंपनी भारत में अपनी इस कार को अगले साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
 

 

4 of 7
Tata Altroz Turbo - फोटो : HALO on Facebook

टाटा अल्ट्रोज टर्बो

लंबे समय से टाटा अल्ट्रोज के पावर वैरियंट की लॉन्चिंग का इंतजार हो रहा है। इससे पहले माना जा रहा था कि नेक्स्ट जनरेशन ह्यूंदै i20 की लॉन्चिंग के बाद त्योहारों के दौरान कंपनी अल्ट्रोज का टर्बो वर्जन पेश करेगी। ह्यूंदै ने भी i20 का टर्बो वैरियंट लान्च किया है। लेकिन लगता है कंपनी अगले साल ही इसका टर्बो वैरियंट लॉन्च करेगी। हालांकि टर्बो वैरियंट केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही आएगा। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। टाटा अल्ट्रोज टर्बो में डुअल क्लच ट्रांसमिशन देगी, जिसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
 

 

विज्ञापन

5 of 7
Tata Tigor EV - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)

टाटा टिगोर ईवी फेसलिफ्ट

टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी पहली सेडान इलेक्ट्रिक कार का फेसलिफ्ट पेश करेगी। कंपनी इसमें 21.5 kWh की लीथियम आयन बैटरी देती है। यह कार 40 बीएचपी की पावर और 105 एनएम का टॉर्क देती है। टिगोर ईवी की रेंज सिंगल चार्जिंग में 213 किमी तक है। कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में आने वाली टिगोर ईवी की लंबाई 3992 एमएम, 1677 एमएम चौड़ाई और 1537 एमएम ऊंचाई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.7 लाख से 13 लाख रुपये तक है। वहीं फेम-2 स्कीम के बाद यह 2.15 लाख रुपये की छूट के बाद मिल जाती है।

 

विज्ञापन

6 of 7
tata tiago EV - फोटो : AmarUjala (for reference Only)

टाटा टियागो ईवी

प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज के बाद कंपनी अपनी एंट्री लेवल टाटा टियागो का भी इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। टाटा की रणनीति देख कर अंदाजा लगया जा रहा है कि वह भविष्य में केवल इलेक्ट्रिक कारों पर ही फोकस करेगी। कंपनी टियागो में 21.5 kWh की लीथियम-आयन बैटरी दे सकती है, जिसकी रेंज 213 किमी तक होगी। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसकी कीमत भी कम रखेगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

टाटा HBX

टाटा अगले साल अपनी एंट्री लेवल एसयूवी HBX भी लॉन्च कर सकती है। इसका मुकाबला महिंद्रा KUV100 से होगा। कंपनी ने इस कार को इस साल हुए आटो एक्सपो 2020 में भी पेश किया था। वहीं इसकी कीमत पांच लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसमें 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो टियागो और अल्ट्रोज में भी मिलता है। यह इंजन 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा। कंपनी इसमें 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प दे सकती है। साथ ही इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ हार्मन का प्रीमियम साउंड सिस्टम भी ऑफर कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें