फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gogoro: ताइवान की गोगोरो पुणे, औरंगाबाद में लगाएगी ईवी बैटरी मैन्युफेक्चरिंग प्लांट, लॉन्च करेगी EV

Fri, 30 Jun 2023 07:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गोगोरो बैटरी स्वैपिंग - फोटो : gogoro india
ताइवान स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता Gogoro (गोगोरो) ने एलान किया है कि वह महाराष्ट्र के पुणे और औरंगाबाद में ईवी और बैटरी मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाएगी। कंपनी महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं में 40,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी। राज्य सरकार के मुताबिक, गोगोरो की ईवी और बैटरी मैन्युफेक्चरिंग यूनिट्स 12,482 करोड़ रुपये के निवेश के साथ आएंगी। इस साल जनवरी में कंपनी और राज्य सरकार के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
गोगोरो बैटरी स्वैपिंग - फोटो : gogoro india
सौदे के हिस्से के रूप में, गोगोरो एक बैटरी स्वैपिंग के लिए बुनियादी ढांचा स्थापित करेगा और इस साल के आखिर तक एक मैन्युफेक्चरिंग प्लांट भी लगाएगा। गोगोरो अगले कुछ वर्षों में राज्य भर में 12,000 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन लगाएगा। बैटरी स्वैपिंग स्टेशन एक ऐसी जगह है जहां ईवी मालिक अपनी खाली बैटरी को एक फुल चार्ज बैटरी से बदल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गोगोरो बैटरी स्वैपिंग - फोटो : gogoro
इससे पहले, गोगोरो ने पिछले साल अपने बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी। कंपनी ने अपने पायलट प्रोजेक्ट के तहत Zypp Electric के साथ साझेदारी भी की थी। इसने भारत में 2 सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज को भी तैयार किया है। नए सौदे पर टिप्पणी करते हुए, गोगोरो के संस्थापक और सीईओ, होरेस ल्यूक ने कहा, "ताइवान में कई वाहन निर्माताओं को सपोर्ट करने वाले एक खुले बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क की गोगोरो की कामयाबी के आधार पर, हम भारत में गोगोरो वाहन, स्मार्ट बैटरी और स्वैप स्टेशन को लाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ साझेदारी में आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं, इसकी शुरुआत हम महाराष्ट्र राज्य से कर रहे हैं। हम एक घरेलू आपूर्तिकर्ता इकोसिस्टम बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो घरेलू विकास और विदेशी बाजार के विस्तार की अनुमति देता है।"

सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र इस समय भारत के सभी राज्यों में सबसे आगे है। पूरे भारत में 8,735 ईवी चार्जिंग स्टेशनों में से अकेले महाराष्ट्र में 2,354 उपलब्ध हैं।

4 of 5
Gogoro Electric Scooter - फोटो : Gogoro
चार्जिंग सॉल्यूशन के लिए स्वैपेबल ईवी बैटरी की पेशकश के अलावा, गोगोरो अपने खुद के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन भी लॉन्च कर सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "गोगोरो का लक्ष्य दो-पहिया ईवी का उत्पादन करना है जो इसकी ओपन और एक्सेसिबल बैटरी स्वैप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है जो बिल्कुल अत्याधुनिक है। जिस तरह से हम लोगों को महानगरों और शहरों में स्थानांतरित करेंगे, उसमें एक नया आदर्श बदलाव लाने के लिए हमने गोगोरो को आवश्यक वित्तीय और अन्य प्रमुख प्रोत्साहन प्रदान किए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैटरी स्वैपिंग गोगोरो - फोटो : gogoro
गोगोरो ने इससे पहले अपने 2 सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर को स्वैपेबल बैटरी पैक के साथ प्रदर्शित किया था। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, 2 सीरीज स्टैंडर्ड वर्जन में 85 किमी की आईडीसी रेंज का दावा करती है, जो प्लस वर्जन में 94 किमी तक जाती है। 2 सीरीज स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिक मोटर से 7.2 किलोवाट (9.6 बीएचपी) की अधिकतम पावर का वादा करता है, जो कि प्लस वर्जन में 6.4 किलोवाट (8.5 बीएचपी) तक कम हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें