फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजुकी लाई WagonR का रेट्रो अवतार, जबरदस्त फीचर्स के साथ लॉन्च की मिनी SUV कार!

Wed, 25 Dec 2019 02:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Suzuki Hustler SUV - फोटो : Social Media
हाल ही में मारुति सुजुकी ने देश में छोटी एंट्री सेगमेंट एमपीवी कार Maruti S-Presso लॉन्च की थी। इस कार की खासियत यह थी कि इसका लुक यूटिलिटी व्हीकल की तरह था। हालांकि मारुति सुजुकी पहले से ही मिनी एमपीवी कार वैगन आर बनाती है। वहीं अब सुजुकी वैगन आर की तर्ज पर एक और नई कार Suzuki Hustler SUV लाई है।
विज्ञापन

2 of 6
Suzuki Hustler SUV - फोटो : Social Media

व्हीलबेस को 35 एमएम बढ़ाया

रेट्रो लुक वाली सेकंड जेनरेशन Suzuki Hustler SUV को फिलहाल जापान में लॉन्च किया गया है। खास बात यह है कि इस कार को सुजुकी के Heartect कॉम्पैक्ट कार प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसी प्लेटफॉर्म पर वैगन आर को भी डेवलप किया गया है। इस कार में सुजुकी में केवल व्हीलबेस को 35 एमएम और बढ़ाया है ताकि ज्यादा लेगरूम मिल सके।
विज्ञापन

3 of 6
Suzuki Hustler SUV - फोटो : Social Media

रेट्रो लुक लाइट्स

इस कार में एलईडी के साथ सर्कुलर हेडलैंप्स, नई टेललाइट्स और बंपर दिए हैं। वहीं इसके डेशबोर्ड को युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए डेवलप किया गया है। कार में सेंट्रल कंसोल में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, आसानी से कंट्रोल होने वाला स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल डिस्प्ले के साथ नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डेश माउंटेड गियर लीवर और बड़ा व्हीलबेस दिया गया है।
 

4 of 6
Suzuki Hustler SUV - फोटो : Social Media

660सीसी का पेट्रोल इंजन

2020 Suzuki Hustler SUV में 660सीसी का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो नेचुरल और टर्बोचार्ज्ड अवतार में आएगा। इस कार के सभी वेरियंट्स में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिसमें ज्यादा टॉर्क के लिए खास इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर फीचर मिलेगा। इसका नॉन टर्बो वेरियंट 49 एचपी की पावर और 59 एनएम का टॉर्क देता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Suzuki Hustler SUV Interior - फोटो : Social Media

स्टैंडर्ड ट्रांसमिशन सीवीटी

वहीं टर्बो वेरियंट 64 एचपी की पावर और 114 एनमएम का टॉर्क देता है। इसमें स्टैंडर्ड ट्रांसमिशन सीवीटी मिलता है और इसमें एग्जास्ट गैस री-सर्कुलेशन फीचर मिलता है, जो ज्यादा कंप्रेशन देता है। ग्लोबल ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए इसमें एंडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, अडप्टिव क्रूज कंट्रोल, कैमरा गाइडेड पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन सिस्टम, ट्रेफिक साइन रिक्गनाइजेशन सिस्टम और एक्सीडेंट से रोकने के लिए खास फीचर मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Suzuki Hustler SUV Rear - फोटो : Social Media

कीमत 10.5 लाख रुपये

2020 Suzuki Hustler SUV की जापान में बिक्री 20 जनवरी से शुरू होगी, वहीं इसके टॉप वेरियंट की कीमत 1,612,600 येन यानी 10.5 लाख भारतीय रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें