Maruti Suzuki Fronx
- फोटो : Maruti Suzuki
भारतीय मॉडल से इसका इंजन कितना अलग है?
मलयेशियाई फ्रॉन्क्स स्पोर्ट का पावरट्रेन भारतीय मॉडल से पूरी तरह अलग है:
-
भारतीय फ्रॉन्क्स के इंजन: भारत में मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स को तीन इंजन विकल्पों के साथ बेचती है। इनमें 1.2-लीटर पेट्रोल और सीएनजी (CNG) ऑप्शन, या फिर 1-लीटर टर्बो यूनिट शामिल है। यहां टर्बो पेट्रोल इंजन 98 bhp की पावर और 1.2-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड (NA) इंजन 87 bhp की पावर जनरेट करता है।
-
मलयेशियाई फ्रॉन्क्स का इंजन: इसके विपरीत, मलयेशिया में बिकने वाले मॉडल में 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन मिलता है, जो एक माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ जुड़ा है। यह इंजन 102 bhp की पावर और 138 Nm का टॉर्क पैदा करता है। जो 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के जरिए सामने के पहियों (फ्रंट व्हील्स) को पावर भेजता है।
यांत्रिक हिस्से: गाड़ी के मैकेनिकल पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही मैकफर्सन स्ट्रट फ्रंट सस्पेंशन, टॉर्शन बीम रियर सस्पेंशन, वेंटिलेटेड फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। कार का कुल वजन भी स्टैंडर्ड फ्रॉन्क्स की तरह ही 1,480 किलोग्राम है।