फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki Burgman Street EX: सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट EX स्कूटर भारत में लॉन्च, मिलते हैं शानदार फीचर्स, जानें कीमत

Wed, 07 Dec 2022 01:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Suzuki Burgman Street EX - फोटो : Suzuki
Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने बुधवार को देश में ऑल-न्यू Burgman Street EX (बर्गमैन स्ट्रीट ईएक्स) को 1,12,300 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च कर दिया है। यह मौजूदा वैरिएंट की तुलना में लगभग 19,000 रुपये ज्यादा महंगा है, जिसकी कीमत 89,900 रुपये है। स्कूटर का नया EX वैरिएंट मौजूदा मॉडल के साथ बेचा जाएगा। 25cc प्रीमियम स्कूटर तीन रंगों के विकल्प के साथ आता है - मैटेलिक मैट प्लेटिनम सिल्वर नंबर 2, मैटेलिक रॉयल ब्रॉन्ज और मैटेलिक मैट ब्लैक नंबर 2. इसमें ईको परफॉर्मेंस अल्फा (SEP-α) इंजन, इंजन ऑटो स्टॉप-स्टार्ट (EASS) सिस्टम और साइलेंट स्टार्टर सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। 

लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, Burgman Street EX में शानदार बॉडी डिजाइन के साथ-साथ बेहतर विजिबिलिटी के लिए एलईडी लाइट्स के साथ फ्रंट और रियर लाइट सिस्टम हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Suzuki Burgman Street EX - फोटो : Suzuki
ऐसे होगी तेल की बचत
स्कूटर FI टेक्नोलॉजी से संचालित है जबकि Eco Performance Alpha (SEP-α) इंजन Suzuki Eco Performance (सुजुकी इको परफॉर्मेंस) टेक्नोलॉजी का और एडवांस्ड वर्जन है, जो उच्च ईंधन दक्षता प्रदान करता है। यह टेक्नोलॉजी EASS फंक्शनलिटी के साथ आती है, जो आइडल होने पर इंजन को ऑटोमैटिक तरीके से बंद कर देती है और जैसे ही राइडर थ्रॉटल करता है, इसे फिर से चालू कर देता है। यह ईंधन की खपत के साथ-साथ उत्सर्जन को कम करने में मदद करता है। ऐसी टेक्नोलॉजी खास तौर पर ट्रैफिक लाइट और स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक में फायदेमंद साबित होती है। 
विज्ञापन

3 of 7
Suzuki Burgman Street EX - फोटो : Suzuki Motorcycle India
साइलेंट स्टार्टर
इस प्रीमियम स्कूटर का एक अन्य शानदार फीचर की बात करें तो यह है इसका नया साइलेंट स्टार्टर सिस्टम, जो स्कूटर को आसानी से स्टार्ट करने में मदद करता है। जब राइडर राइडिंग फिर से शुरू करने के लिए थ्रॉटल चालू करता है तो यह फंक्शन EASS के साथ मिलकर इंजन को साइलेंट तरीके से री-स्टार्ट करने के लिए काम करता है। 

4 of 7
Suzuki Burgman Street EX - फोटो : Suzuki
शानदार फीचर्स
इस स्कूटर में 12 इंच का रियर टायर व्हील मिलता है जो चौड़ा, बड़ा और ज्यादा शानदार है। इसका बड़ा डायमीटर व्हील सिटी राइडिंग एफिशिएंसी को बेहतर बनाने में मदद करता है। बर्गमैन स्ट्रीट ईएक्स के अन्य प्रमुख फीचर्स में सुजुकी राइड कनेक्ट शामिल है जो ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाले डिजिटल कंसोल के साथ आता है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए राइडर अपने मोबाइल फोन को स्कूटर के साथ सिंक कर सकता है। जिसके बाद टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप अलर्ट डिस्प्ले के साथ-साथ मिस्ड कॉल और अनरीड एसएमएस अलर्ट जैसे फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Suzuki Burgman Street EX - फोटो : Suzuki
डिजिटल कंसोल पर दिखाई देने वाली अन्य नोटिफिकेशन में ओवरस्पीड वार्निंग, फोन बैटरी लेवल डिस्पेल और साथ ही आगमन का अनुमानित समय शामिल है। फोन को कंसोल से कनेक्ट करना काफी आसान है और एंड्रॉइड और आईओएस फोन दोनों को कनेक्ट किया जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Suzuki Burgman Street EX - फोटो : Suzuki
इंजन और पावर
नए Suzuki Burgman Street EX में 124cc, सिंगल-सिलेंडर मोटर दिया गया है। यह मौजूदा वैरिएंट की तुलना में 0.1 PS कम पावर देगा। यह इंजन 6,750 rpm पर 8.6 bhp का अधिकतम पावर और 5,500 rpm पर 10 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Suzuki Burgman Street EX - फोटो : Suzuki
मुकाबला
भारतीय बाजार में नए Suzuki Burgman Street EX का मुकाबला TVS NTorq 125, Yamaha Fascino 125, Aprilia SXR 125 और Honda Activa 125 जैसे स्कूटरों से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें