फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी लग्जरी SUV में भी नहीं आते Kia Sonet के ये खास 10 फीचर, Venue और Nexon भी हैं फेल!

Sat, 08 Aug 2020 05:40 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Kia Sonet Features - फोटो : File Photo
किआ मोटर्स की सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet का ग्लोबल प्रीमियर हाल ही में किया गया। जल्द ही इस कार को भारत में लॉन्च किया जाएगा। सोनेट के आने के बाद सबकॉम्पैक्ट सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ेगा। सेल्टोस और कार्निवल के बाद सोनेट किआ मोटर्स की तीसरी गाड़ी होगी। वहीं इसका नजदीकी मुकाबला ह्यूंदै वेन्यू से होगा, क्योंकि दोनों ही गाड़ियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। सोनेट में कंपनी ने कई ऐसे फीचर दिए हैं, जो इस सेगमेंट की बाकी दूसरी गाड़ियों टाटा नेक्सन, मारुति विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट और महिंद्रा XUV300 में भी नहीं मिलते...
विज्ञापन

2 of 11
hyundai ventilated front seats - फोटो : Hyundai (for Reference)

वेंटिलेटेड सीटें

नई किआ सोनेट में ड्राइवर और पैसेंजरे के लिए इस सेगमेंट में पहली बार वेंटिलेटेड सीटें दी जाएंगी। यह फीचर फिलहाल सेल्टोस और क्रेटा में ही मिलता है, यहां तक कि वेन्यू में भी कंपनी ने यह फीचर नहीं है।
विज्ञापन

3 of 11
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

मैनुअल वैरिएंट्स में रिमोट इंजन स्टार्ट/स्टॉप

ह्यूंदै वेन्यू में भी रिमोट इंजन स्टार्ट/स्टॉप का फीचर मिलता है, लेकिन कंपनी केवल डुअल क्लच ट्रांसमिशन यानी डीसीटी वैरिएंट में ही यह फीचर देती है। लेकिन सोनेट के मैनुअल, आईएमटी (क्लचलेस मैनुअल) और डीसीटी गियरबॉक्स वाले वैरिएंट्स में भी यह फीचर मिलेगा।

4 of 11
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : for Reference Only

एलईडी हेडलैंप्स

हालांकि वेन्यू भी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और एलईडी DRLs के साथ आती है, लेकिन किआ सोनेट में क्राऊन ज्वेल एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। एलईडी हेडलैंप्स मौजूदा हेलोजन और प्रोजेक्टर लैंप्स से बेहतर होते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 11
Kia Sonet - फोटो : for Reference Only

फ्रंट पार्किंग सेंसर्स

इस सेगमेंट में केवल महिंद्रा XUV300 में फ्रंट पार्किंग सेंसर्स का फीचर मिलता है। वहीं ह्यूंदै वेन्यू भी फ्रंट पार्किंग सेंसर्स के साथ नहीं आती है। महिंद्रा XUV300 के बाद किआ सोनेट दूसरी ऐसी एसयूवी है जिसमें यह फीचर मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 11
hyundai venue engine final - फोटो : For Refernce Only

डीजल ऑटोमैटिक कॉम्बिनेशन

ह्यूंदै वेन्यू में 1.5 लीटर 4-सिलंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो किआ सेल्टोस से ही लिया गया है। कंपनी ने इंजन को बेहतर माइलेज देने के लिए डीट्यून किया है। किआ सोनेट में भी यही इंजन मिलेगा, लेकिन इसे टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी उतारा जाएगा। वहीं वेन्यू में यह केवल स्टैंडर्ड 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही आता है।
विज्ञापन

7 of 11
Kia Seltos UVO - फोटो : For Reference Only

इंटरनेट कार टेक्नोलॉजी

किओ सोनेट में भी ह्यूंदै वेन्यू की तरह UVO कनेक्ट टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिसमें कई शानदार रिमोट ऑपरेशन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें आप अपने मोबाइल फोन से ही कार के एसी, इंजन और हेडलैंप्स को बंद कर सकते हैं। वहीं टाटा नेक्सन समेत दूसरी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी में भी यह फीचर नहीं मिलता है।

8 of 11
Clutchless Hyundai Venue iMT - फोटो : Hyundai (For Reference Only)

क्लचलेस मैनुअल गियरबॉक्स

हाल ही में ह्यूंदै वेन्यू को इस फीचर के साथ उतारा गया है, जो अब किओ सोनेट में भी मिलेगा। इस फीचर में क्लच नहीं दिया जाएगा। यह फीचर मैनुअल और ऑटोमैटिक के बीच हाईब्रिड होगा। जो लोग अपने बाएं पैर को ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहते, लेकिन मैनुअल गियरबॉक्स का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए फायदेमंद है। इन दोनों कारों के अलावा बाकी किसी एसयूवी में यह फीचर नहीं आता है।

9 of 11
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

छह एयरबैग

हालांकि सोनेट और वेन्यू को अभी तक क्रेश टेस्ट में कोई रेटिंग नहीं है, जबकि इनके मुकाबले टाटा नेक्सन और महिंद्रा XUV300 को NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। सोनेट में डुअल फ्रंट एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे, जबकि टॉप वैरिएंट में छह एयरबैग्स का फीचर होगा, जो नेक्सन में भी नहीं दिया गया है।

10 of 11
hyundai wireless charging - फोटो : For Refernce Only

वायरलेस चार्जिंग

किआ सोनेट के टॉप एंड वैरिएंट्स में वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलेगा। यह फीचर इससे पहले ह्यूंदै क्रेटा में दिया गया था। वहीं यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी, जो हर वक्त अपने साथ यूएसबी केबल नहीं रखना चाहते हैं। इस सेगमेंट में यह फीचर केवल ह्यूंदै वेन्यू में दिया गया है। वहीं टाटा नेक्सन तक में यह फीचर नहीं आता है।
विज्ञापन

11 of 11
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

ऑटोमैटिक एयर प्यूरीफायर

कोरोना के मौजूदा हालात को देखते हुए यह फीचर बेहद जरूरी है। किआ सोनेट में यह खास ऑटोमैटिक स्मार्ट एयर प्यूरीफायर का फीचर दिया गया है। हालांकि यह टॉप वैरिएंट में ही मिलेगा। इस सेगमेंट में यह फीचर केवल वेन्यू में ही दिया जा रहा है, टाटा नेक्सन और इस सेगमेंट की बाकी कारों में यह फीचर नहीं मिलता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें