फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की जल्द शुरू होने वाली है बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स

Thu, 14 May 2020 10:42 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Strom R3 - फोटो : Social Media
Strom Motors कंपनी अपनी एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार Strom R3 को अब जल्दी ही बाजार में उतारने वाली है। बता दें कि यह सस्ती कार मार्च में लॉन्च होने वाली थी लेकिन बढ़ते वायरस के कारण इसकी लॉन्चिंग डेट टाल दी गई थी। हालांकि अब इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार के टॉप वेरिएंट की बुकिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है। Strom Motors ने Strom R3 कार को साल 2018 में पेश किया था। इस कार की कीमत 4.5 लाख रुपये हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Strom R3 - फोटो : Social Media
कार में मिलेगा सनरूफ

Strom R3 इलेक्ट्रिक कार में मस्क्युलर फ्रंट बंपर, एलईडी लाइट्स, रियर स्पॉइलर और ड्यूल-टोन कलर के साथ उपलब्ध होगी। कार में सनरूफ भी मिलेगा। इसके फ्रंट में दो अलॉय वील्ज और रियर में एक स्टील वील होगा। इसके वील्ज 13-इंच के हैं। Strom R3 इलेक्ट्रिक कार में 2-सीट दी गई हैं।  इसकी लंबाई 2,907 एमएम, चौड़ाई 1,450 एमएम, ऊंचाई 1,572 एमएम और ग्राउंड क्लियरेंस 185 एमएम है। इस 2-सीटर, 3-वीलर कार का वजन (कर्ब वेट) 550 किलोग्राम है। Strom R3 में सामान रखने के लिए 400 लीटर की जगह है दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
Strom R3 - फोटो : Social Media
इन फीचर्स से होगी लैस

Strom R3 की टचस्क्रीन में  4जी कनेक्टिविटी, स्मार्ट म्यूजिक प्लेलिस्ट, जेस्चर कंट्रोल, वॉइस कंट्रोल, 20 जीबी ऑनबोर्ड म्यूजिक स्टोरेज, मोबाइल कनेक्टिविटी और वॉइस के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स उपलब्ध होंगे। Strom R3 4.3-इंच टचस्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल-टोन डैशबोर्ड,  3-स्पोक स्टीयरिंग वील, और 12-तरह की अजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है। कार में पावर विंडो, क्लाइमेट कंट्रोल, रिमोट कीलेस एंट्री और 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर भी मिलेंगे। इसमें 7.0-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है, जो आईओटी-इनेबल्ड कंटिन्यूअस मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ आता है।  

4 of 5
Strom R3 - फोटो : Social Media
चार्ज होने पर दौडे़गी 200 किलोमीटर

कंपनी का कहना है कि  Strom R3 बैटरी को तीन घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। दावा किया गया है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर तक चलती है। वहीं इसकी स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Strom R3 - फोटो : Social Media
हाई-स्ट्रेंथ स्टील स्पेस फ्रेम पर होगी आधारित

गाड़ी के फ्रंट में 2 हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। Strom R3 कार हाई-स्ट्रेंथ स्टील स्पेस फ्रेम पर आधारित है। Strom R3 का मोटर 20 बीएचपी की पावर और 90 एनएम की टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें