Traffic Challan
- फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
अक्सर लोग अपना नया पता या मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराते, जिससे ट्रैफिक चालान की सूचना उन तक नहीं पहुंच पाती। इस समस्या को हल करने के लिए सरकार वाहन मालिकों को तीन महीने का समय देने जा रही है, ताकि वे अपना सही मोबाइल नंबर और पता अपडेट कर सकें।
इस अवधि के बाद, अगर मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया गया, तो PUC (प्रदूषण प्रमाण पत्र) जारी नहीं होगा, वाहन का बीमा नवीनीकरण (रिन्युअल) नहीं किया जाएगा, और ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो सकेगा।
यह भी पढ़ें - Helmets: नितिन गडकरी ने हर दोपहिया वाहन के साथ दो ISI मार्क हेलमेट अनिवार्य करने का रखा प्रस्ताव, जानें डिटेल्स