2025 Jeep Commander Overland Turbo diesel
- फोटो : Jeep
तकनीकी बदलाव भी किए गए हैं
सिर्फ इंजन ही नहीं, इस नए वर्जन में जीप ने कुछ और बड़े बदलाव भी किए हैं। एक नया एग्जॉस्ट सिस्टम लगाया गया है जिसमें ARLA 32 नाम की एमिशन कटिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। यह वही सिस्टम है जो ब्राजील में बिकने वाले Ram Rampage ट्रक में भी मिलता है। साथ ही, ज्यादा पावरफुल इंजन के चलते गाड़ी के आगे के ब्रेक डिस्क भी बड़े कर दिए गए हैं, ताकि ब्रेकिंग परफॉर्मेंस बेहतर हो।
इसके अलावा, 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को भी रीगियर किया गया है ताकि नया टॉर्क हैंडल किया जा सके। अब हर गियर का रेशियो लगभग 14 प्रतिशत लंबा कर दिया गया है, जिससे गाड़ी की एक्सेलरेशन भी तेज हो गई है। जहां पुराना इंजन 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में 11.6 सेकंड लगाता था। वहीं नया 2.2-लीटर यूनिट यह काम सिर्फ 9.7 सेकंड में कर देता है।
यह भी पढ़ें - Airbike: ट्रैफिक की परेशानी में उड़ना ही है समाधान! वोलोनॉट एयरबाइक दे रही है उड़ने का नया इशारा