Stellantis (स्टेलेंटिस) के चेयरमैन जॉन एल्कैन ने हाल ही में उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि स्टेलेंटिस और Renault (रेनो) के बीच मर्जर यानी विलय की बातचीत चल रही है। लंदन में आयोजित एफटी फ्यूचर ऑफ द कार समिट में रेनो के सीईओ लुका दे मेओ के साथ एक पैनल चर्चा के दौरान एल्कैन ने साफ तौर पर कहा, "हम किसी भी तरह के मर्जर पर चर्चा नहीं कर रहे हैं।"
स्टेलेंटिस की शुरुआत 2021 में Fiat-Chrysler (फिएट-क्रिसलर) और फ्रांस की Peugeot-Citroen (PSA Group), प्यूजियो-सिट्रोएन (पीएसए ग्रुप) के विलय से हुई थी। यह कंपनी अब Jeep (जीप) और Opel (ओपल) जैसी लोकप्रिय ब्रांड्स का भी हिस्सा है, और इसे एक फ्रेंच-इटालियन ऑटो कंपनी माना जाता है।
यह भी पढ़ें - Trump Tariffs: ट्रंप की टैरिफ नीति का असर, अप्रैल में अमेरिका की मैन्युफैक्चरिंग में आई गिरावट