ग्रेटर नोएडा में छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
YEIDA ने किए कई उपाय
165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सर्दियों के महीनों में सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं। घने कोहरे के कारण इस चरण के दौरान इन दोनों एक्सप्रेसवे पर विजिबिलिटी (दृश्यता) कम हो जाती है। YEIDA ने इन एक्सप्रेसवे पर अगले तीन महीनों में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने के लिए कई उपाय शुरू किए हैं। एजेंसी ने दृश्यता में सुधार के लिए नए साइनेज और फॉग लाइट लगाए हैं।
आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एम्बुलेंस, क्रेन और फायर टेंडर भी तैनात किए गए हैं। नोएडा ट्रैफिक पुलिस इस चरण के दौरान वाहनों की गति सीमा की निगरानी के लिए गश्त भी सुनिश्चित करेगी।