फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skoda Slavia: लॉन्च के तीन महीने के भीतर स्कोडा स्लाविया सेडान के बढ़े दाम, जानें नई और पुरानी कीमतें

Fri, 03 Jun 2022 12:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेक गणराज्य की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी नई लॉन्च की गई मिड-साइज सेडान कार Slavia (स्लाविया) की कीमतें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
1 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
चेक गणराज्य की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी नई लॉन्च की गई मिड-साइज सेडान कार Slavia (स्लाविया) की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई Skoda Slavia अब वैरिएंट के आधार पर 60,000 रुपये तक महंगी हो गई है। इसे इस साल फरवरी में 10.69 लाख रुपये से 17.79 लाख रुपये तक की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। 
 
विज्ञापन

2 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
कितनी बढ़ी कीमतें
स्लाविया सेडान को 3 ट्रिम लेवल - Active (एक्टिव), Ambition (एम्बिशन) और Style (स्टाइल) में पेश किया जाता है। नई स्कोडा स्लाविया अब बेस 1.0-लीटर TSI MT Active वैरिएंट के लिए 10.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। टॉप मॉडल 1.5 TSI DCT स्टाइल वैरिएंट की कीमत अब 18.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। एक्टिव और एम्बिशन वैरिएंट अब 30,000 रुपये तक महंगी हो गई हैं। जबकि स्टाइल 1.0-लीटर वर्जन 40,000 रुपये महंगा हुआ है। टॉप-स्पेक स्टाइल 1.5-लीटर MT और AT वैरिएंट्स की कीमतों में 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। 

वैरिएंट और इंजन ऑप्शन
स्कोडा स्लाविया सेडान चेक कार निर्माता के MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो Kushaq (कुशाक) एसयूवी में भी इस्तेमाल किया गया है। Skoda Slavia का 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन तीनों ट्रिम्स - Active (एक्टिव), Ambition (एम्बिशन) और Style (स्टाइल) में स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। जबकि 1.5-लीटर स्लाविया सिर्फ टॉप स्टाइल वैरिएंट में उपलब्ध है। 
विज्ञापन

3 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
स्कोडा स्लाविया की वैरिएंट्स के आधार पर नई एक्स-शोरूम कीमतें:
 
स्कोडा स्लाविया वैरिएंट्स पुरानी कीमत (रुपये) नई कीमत (रुपये)
Active 1.0-litre manual 10.69 लाख 10.99 लाख
Ambition 1.0-litre manual 12.39 लाख 12.69 लाख
Ambition 1.0-litre automatic 13.59 लाख 13.89 लाख
Style 1.0-litre manual 13.59 लाख 13.99 लाख
Style 1.0-litre manual (with sunroof) 13.99 लाख 14.39 लाख
Style 1.0-litre automatic 15.39 लाख 15.79 लाख
Style 1.5-litre manual 16.19 लाख 16.79 लाख
Style 1.5-litre automatic 17.79 लाख 18.39 लाख

4 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
फीचर्स लिस्ट भी हुई अपडेट
स्कोडा ने सिर्फ कीमतों में बढ़ोतरी ही नहीं की है, बल्कि नई स्लाविया की फीचर लिस्ट को भी अपडेट किया है। चल रही वैश्विक सेमिकंडक्टर चिप की कमी के कारण, स्कोडा ने स्लाविया में मिलने वाले 10-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन को बदल दिया है। इस सेडान कार में अब 8.0 इंच की स्क्रीन दी जा रही है। इसके साथ ही कार मे वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को भी हटा दिया गया है। बता दें, हाल ही में स्कोडा ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Kushaq की कीमतों में 70,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। 
विज्ञापन

5 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
लुक और डिजाइन
साइज की बात करें तो अपने सेगमेंट में स्लाविया का जिन कारों से सीधा मुकाबला है उनकी तुलना में ज्यादा लंबी, चौड़ी और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और व्हीलबेस के साथ आती है। लंबाई में यह होंडा सिटी से थोड़ी ही छोटी है। डिजाइन के मामले में, इसे आम तौर पर यूरोपीय एलिमेंट्स के साथ आज के जमाने वाली फीलिंग मिलती है। स्लाविया में क्रोम सराउंड के साथ पूरा फ्रंट ग्रिल, स्कोडा कुशाक के ग्रिल के जैसा है और दोनों तरफ एलईडी हेड लाइट और एलईडी डीआरएल हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
दमदार सेफ्टी फीचर्स
स्कोडा स्लाविया में सेफ्टी का खास ख्याल रखा गया है। इस सेडान कार में 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), मल्टी कोलिजन ब्रेक, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, रेन और लाइट सेंसर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
इंजन और पावर

1.0-लीटर इंजन
Skoda Slavia सेडान कार 1.0-लीटर इंजन 113 bhp का पावर और 175 Nm का टार्क जेनरेट करता है। मैनुअल और एटी यूनिट दोनों के साथ, यह लगभग 10.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करता है। एटी मॉडल में दो ड्राइव मोड - नॉर्मल और स्पोर्ट भी मिलते हैं। 

8 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
1.5-लीटर इंजन
वहीं, ज्यादा पावरफुल स्कोडा स्लाविया का 1.5-लीटर टीएसआई इंजन 150 hp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इसे इस समय देश की सबसे पावरफुल पेट्रोल मिड-साइज सेडान बनाता है। स्कोडा का दावा है कि यह कार 10 सेकंड से भी कम समय में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके साथ ही यह कार 18 किमी प्रति लीटर से थोड़ा ज्यादा का माइलेज देती है।
विज्ञापन

9 of 9
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
मुकाबला
भारतीय बाजार में मिड-साइज सेडान सेगमेंट में Skoda Slavia का मुकाबला Honda City (होंडा सिटी), Maruti Suzuki Ciaz (मारुति सुजुकी सियाज), Hyundai Verna (ह्यूंदै वरना) और फॉक्सवैगन की अपकमिंग Volkswagen Virtus जैसी कारों से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें