फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skoda Kushaq Anniversary Edition: भारत में एक साल पूरा होने का जश्न, स्कोडा कुशाक एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च

Sat, 22 Oct 2022 01:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda Auto (For Reference Only)
भारतीय कार बाजार में अपनी एंट्री के एक वर्ष पूरे होने का जश्न मनाते हुए, चेक कार निर्माता Skoda (स्कोडा) ने अपनी मिड-साइज एसयूवी Kushaq (कुशाक) का पहला लिमिटेड एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। लाइनअप के मौजूदा टॉप-स्पेक स्टाइल वैरिएंट पर आधारितर, नया स्कोडा कुशाक एनिवर्सरी एडिशन चार अलग-अलग पावरट्रेन कंबिनेशन के साथ उपलब्ध है। 
विज्ञापन

2 of 5
Skoda Kushaq Anniversary Edition - फोटो : Team-BHP
कितनी है कीमत
भारतीय बाजार में Skoda Kushaq Anniversary Edition (स्कोडा कुशाक एनिवर्सरी एडिशन) की शुरुआती कीमत 15.59 लाख रुपये रखी गई है। एनिवर्सरी एडिशन 4 वैरिएंट्स में उपलब्ध है। जिसमें से हर मॉडल संबंधित ओरिजिनल मॉडल की तुलना में 30,000 रुपये महंगा है। टॉप-ऑफ-द-लाइन स्कोडा कुशाक एनिवर्सरी एडिशन की कीमत 19.09 लाख रुपये तय की गई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Skoda Kushaq Anniversary Edition - फोटो : Team-BHP
क्या है खास
Kushaq Anniversary Edition को स्टैंडर्ड मॉडल के जैसे ही बॉडी पेंट ऑप्शंस में पेश किया गया है। लेकिन उन्हें रेगुलर मॉडल से अलग दिखाने के लिए सी-पिलर और स्टीयरिंग व्हील पर एक स्पेशल 'एनिवर्सरी एडिशन' की बैजिंग दी गई है। इसमें नए कंट्रास्ट स्टिचिंग, डोर-एज प्रोटेक्टर और दरवाजों के बेस पर कुछ क्रोम फिनिश भी मिलते हैं। 

4 of 5
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
इंजन और ट्रांसमिशन
स्कोडा कुशाक एसयूवी में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। एक 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलकर 115 bhp का पीक पावर और 175 Nm का टार्क जेनरेट करता है। वहीं, दूसरा ऑप्शन 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल यूनिट है जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 150 bhp का पीक पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, स्कोडा कुशाक एनिवर्सरी एडिशन में 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एपल कारप्ले और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। ग्लोबल एनसीएपी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट क्रैश टेस्ट में स्कोडा कुशाक एसयूवी को 5-स्टार सेफ्टी-रेटिंग दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें