फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIAM: एसयूवी का दबदबा बरकरार, जनवरी में पैसेंजर कार बिक्री 5% घटी, कार सेगमेंट पर दबाव

Fri, 13 Feb 2026 07:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जनवरी 2026 में भारत के पैसेंजर व्हीकल मार्केट में बढ़ोतरी जारी रही। और कुल घरेलू बिक्री 8 परसेंट बढ़कर 3,79,394 यूनिट्स हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
मारुति ब्रेजा - फोटो : Maruti Suzuki
जनवरी 2026 में भारत के पैसेंजर व्हीकल बाजर में विस्तार जारी रहा। घरेलू बिक्री 8 प्रतिशत बढ़कर 3,79,394 यूनिट्स पहुंची। हालांकि, अलग-अलग सेगमेंट के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि एसयूवी और पैसेंजर कारों के बीच फासला और बढ़ गया है।

SUV बिक्री में कितनी तेज़ी आई?
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के मुताबिक, जनवरी 2026 में एसयूवी की घरेलू बिक्री 15.9 प्रतिशत बढ़कर 2,46,844 यूनिट्स रही। जबकि जनवरी 2025 में यह 2,12,995 यूनिट्स थी। इसके उलट, पैसेंजर कारों की बिक्री 5.1 प्रतिशत घटकर 1,20,636 यूनिट्स रह गई, जो एक साल पहले 1,27,065 यूनिट्स थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
SUV सेगमेंट में कौन आगे रहा?
एसयूवी श्रेणी में मारुति सुजुकी ने बढ़त बनाए रखी। कंपनी की घरेलू एसयूवी बिक्री 75,609 यूनिट्स रही, जो पिछले साल 65,093 यूनिट्स थी।
दूसरे स्थान पर महिंद्रा रही, जिसकी बिक्री 63,510 यूनिट्स तक पहुंची, जो जनवरी 2025 में 50,659 यूनिट्स थी।
ह्यूंदै ने 36,919 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के 37,086 यूनिट्स से थोड़ा कम रही।

अन्य कंपनियों का प्रदर्शन कैसा रहा?
किआ ने जनवरी 2026 में 27,603 एसयूवी बेचीं, जो एक साल पहले 25,025 यूनिट्स थीं।
टोयोटा की बिक्री 27,465 यूनिट्स रही, जो जनवरी 2025 में 22,495 यूनिट्स थी। कुल मिलाकर, कई ब्रांड्स में बढ़त दिखी, जिससे यह संकेत मिलता है कि मांग व्यापक है, किसी एक कंपनी तक सीमित नहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
वित्त वर्ष के अब तक के आंकड़े क्या बताते हैं?
अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच एसयूवी की घरेलू बिक्री 24,52,614 यूनिट्स रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 22,61,715 यूनिट्स थी। इस दौरान मारुति 6,16,875 यूनिट्स के साथ शीर्ष पर रही, जबकि महिंद्रा 5,39,986 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही।

4 of 5
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : Maruti Suzuki
पैसेंजर कार सेगमेंट में गिरावट क्यों दिखी?
पैसेंजर कार सेगमेंट पर दबाव बना रहा। जनवरी 2026 में बिक्री 1,20,636 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले 1,27,065 यूनिट्स थी।
मारुति इस सेगमेंट में अब भी नंबर-1 है, लेकिन इसकी बिक्री 87,006 यूनिट्स रही। जो जनवरी 2025 के मुकाबले 10,000 से ज्यादा यूनिट की कमी है।
होंडा की बिक्री 3,950 यूनिट्स रही (पिछले साल 5,366), जबकि रेनो 503 यूनिट्स पर सिमट गई (पिछले साल 569)।
इस सेगमेंट में ह्यूंदै अकेली कंपनी रही, जिसने 22,188 यूनिट्स के साथ सकारात्मक वृद्धि दर्ज की (पिछले साल 16,917)।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2025 Honda Elevate - फोटो : Honda
साल-दर-साल ट्रेंड क्या संकेत देता है?
अप्रैल-जनवरी 2025-26 में पैसेंजर कारों की घरेलू बिक्री 11,23,748 यूनिट्स रही, जो पिछले साल की समान अवधि (11,03,580 यूनिट्स) से थोड़ा अधिक है। यह बताता है कि दीर्घकालिक रुझान स्थिर हैं, लेकिन ताज मासिक आंकड़े सुस्ती की ओर इशारा करते हैं।

बाजर की दिशा किस ओर जा रही है?
एसयूवी और पैसेंजर कारों के बीच बढ़ता अंतर ऑटो बाजर की संरचना बदल रहा है। ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, मजबूत स्टांस और नए लॉन्च एसयूवी को और मजबूत बना रहे हैं। वहीं, एंट्री-लेवल और कॉम्पैक्ट कारों की मांग नरम पड़ रही है, क्योंकि खरीदारों की प्राथमिकताएं बदल रही हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें