फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BS4 और BS6 कारों को लेकर असमंजस में हैं ग्राहक, इन पुरानी कारों में ले रहे हैं दिलचस्पी!

Fri, 27 Dec 2019 11:23 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Old Car sellers
साल 2020 की शुरुआत होने वाली है। इसके साथ ही देश की ऑटो इंडस्ट्री को BS4 उत्सर्जन मानकों से BS6 नए मानकों में शिफ्ट होने में मात्र तीन महीने ही शेष हैं। कंपनियों ने भी नए मानकों के मुताबिक अपनी गाड़ियों को अपग्रेड करना भी शुरू कर दिया है। वहीं इस शिफ्टिंग से ग्राहक थोड़े भ्रामक हैं, वहीं इसका फायदा सेकंड हैंड कार बाजार को मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
Old Car best Deal Tips

42 लाख कारों की बिक्री

सेकंड हैंड कार बाजार को नए साल से बेहद उम्मीदें हैं। सेकेंड हैंड कार बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि नई साल 2020 में भी कारों की बिक्री की रफ्तार दो अंकों में होगी। इस समय ऑटोमोबाइल कंपनियां ईयर एंड को भुनाने में जुटी हुई हैं। नई कारों पर इन दिनों कंपनियां जबरदस्त डिस्काउंट दे रही हैं। वहीं देश के सेकंड हैंड कार बाजार में 12 फीसदी का उछाल आया है। 2019 में 42 लाख कारों की बिक्री हुई, जो 2020 में 15 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 6
Car Pooja - फोटो : सांकेतिक

सबसे ज्यादा डिस्काउंट बीएस4 गाड़ियों पर

ऑटोमोबाइल सेक्टर में सबसे ज्यादा डिस्काउंट बीएस4 गाड़ियों पर मिल रहा है। वहीं पेट्रोल इंजन वाले बीएस6 मॉडल्स की कीमत 10 से 50 हजार रुपये तक ज्यादा हैं। जबकि डीजल मॉडल्स वाली गाड़ियां 50 हजार से एक लाख रुपये तक महंगी हैं। वहीं अगले साल से कंपनियां पहले ही कीमतें बढ़ाने का एलान कर चुकी हैं। जिसके बाद बीएस4 गाड़ियों के मुकाबले बीएस6 गाड़ियां 20 फीसदी तक महंगी हो जाएंगी।
 

4 of 6
used car

तीन साल से पहले कर रहे अपग्रेड

सेकंड हैंड कार बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि बीएस4 कारों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इससे शिफ्ट से न केवल बाजार में नए मॉडल्स की सप्लाई बढ़ेगी, साथ ही ग्राहक भी तीन साल से कम वक्त में कारों को अपग्रेड करने की तैयारी करेंगे। यह बदलाव सभी कैटेगरीज जैसे हैचबैक और एसयूवी सेगमेंट में भी देखने को मिलेगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Santro Xing

सैंट्रो जिंग की मांग में कमी

यूज्ड कार मार्केट से जुडे लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा बदलाव एसयूवी सेगमेंट में होगा। इस बदलाव का असर यह होगा कि पुराने वेरिएंट्स को टियर -3, टियर -4 शहरों में धकेला जाएगा। ऑनलाइन बिक्री साइट ओएलएक्स से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नई कारों के वेरियंट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। उदाहरण के लिए पुरानी पीढ़ी की सैंट्रो जिंग की मांग में 26 फीसदी की कमी आई है, जबकि मारुति बलेनो की मांग में 26 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maruti suzuki cars

ये कारें हैं फेवरेट

ओएलएक्स पर नए मॉडल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोग नए वेरियंट्स को हाथोंहाथ ले रहे हैं। ऑनलाइन वेबसाइट पर इन दिनों Hyundai I20 Elite, Maruti Celerio, Maruti Swift, Maruti Dzire की मांग में इजाफा देखा गया है, जबकि Hyundai i10 और Maruti Alto की बिक्री में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें