पर्सनल मोबिलिटी की बढ़ती मांग के साथ, भारत में सेंकड हैंड कारों के लिए फुल-स्टैक मार्केटप्लेस स्पिनी ने 2022 की दूसरी तिमाही में सेंकड हैंड कारों की इन्वेंटरी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है।
पर्सनल मोबिलिटी की बढ़ती मांग के साथ, भारत में सेंकड हैंड कारों के लिए फुल-स्टैक मार्केटप्लेस स्पिनी ने 2022 की दूसरी तिमाही में सेंकड हैंड कारों की इन्वेंटरी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। स्पिनी की Q2 2022 ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कारों के 57 फीसदी उपभोक्ता पहली बार कार खरीदने वाले उपभोक्ता हैं। रिपोर्ट में सेंकड-हैंड कारों की खरीद-बिक्री से जुड़े कुछ रोचक रूझानों पर रोशनी डाली गई है। सेंकड हैंड कारों के उद्योग में कॉन्टैक्टलैस खरीद-बिक्री की बढ़ती मांग की वजह से स्पिनी ने 44 फीसदी डिजिटल लेनदेन दर्ज किए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दूसरी तिमाही में कार खरीदने वाले उपभोक्ताओं में 32 फीसदी संख्या महिला खरीददारों की रही है।
विज्ञापन
2 of 6
Second Hand Cars
- फोटो : For Reference Only
स्पिनी पर कार खरीदने वाले ज्यादातर उपभोक्ताओं की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है। कई कारणों के चलते सेंकड हैंड कारों की मांग बढ़ी है जैसे निजी परिवहन की बढ़ती मांग, आर्थिक कारक और सेंकड हैंड कारों की बढ़ती स्वीकार्यता। स्पिनी के मुताबिक उसका मकसद सेंकड हैंड कार के मालिकों को प्रभावी, विश्वसनीय एवं भरोसेमंद सिस्टम उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Suzuki Used cars
- फोटो : Amar Ujala
ब्रांड की बात करें तो मारुति सुजुकी, ह्यूंदै और होंडा उपभोक्ताओं की पहली पसंद बने हुए हैं। हैचबैक सबसे लोकप्रिय मॉडल हैं, इसके बाद सेडान और एसयूवी की मांग भी ज्यादा है। ह्यूंदै एलाईट i20, ग्रैंड आई10 और मारुति सुजुकी बलेनो उपभोक्ताओं के सबसे पसंदीदा कार मॉडल हैं। कलर्स की बात करें तो स्पिनी के खरीददार व्हाईट, ग्रे और सिल्वर कलर की कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
4 of 6
Second Hand Cars
- फोटो : For Reference Only
दूसरी तिमाही के लिए स्पिनी के रूझानों पर बात करते हुए स्पिनी के संस्थापक एवं सीईओ, नीरज सिंह ने कहा, "आज कार कोई लग्जरी नहीं रही, बल्कि देश के शहरी क्षेत्रों की जरूरत बन गई है। स्पिनी एक्स्ट्राकेयर के नजरिए के साथ होम डिलीवरी और होम टेस्ट ड्राइव की अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतरा है। स्पिनी अश्योर्ड डिजाइन के साथ गुणवत्ता को सुनिश्चित करते हुए एवं उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए स्पिनी सेंकड हैंड कारों के लिए एक भरोसेमंद कंपनी है, जो कार खरीदारों के साथ लंबे रिश्ते बनाने में भरोसा रखती है। हमारे आंकड़े दर्शाते हैं कि हम देश के हर परिवार को उच्च गुणवत्ता की कार उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।"
विज्ञापन
5 of 6
Second Hand Cars
- फोटो : For Reference Only
कंपनी ने बताया कि लग्जरी वाहनों की ओर देश के युवाओं के बढ़ते झुकाव को देखते हुए स्पिनी ने हाल ही में लग्जरी सेगमेंट को लॉन्च किया था। 500 से ज्यादा कारों के असॉर्टमेंट और 250 शहरों में डिलीवरी सर्विस के साथ स्पिनी ने महानगरों में, खासतौर पर 31 से 45 वर्ष के उपभोक्ताओं में बढ़ोतरी दर्ज की है।
Second Hand Luxury Cars
- फोटो : For Reference Only
2022 की दूसरी तिमाही में स्पिनी मैक्स की प्रीमियम कारों में मर्सीडीज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसे ब्रांड्स की मांग ज्यादा रही। इनमें भी मर्सीडीज सी क्लास, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज और ऑडी क्यू3 मॉडलों की मांग ज्यादा रही। स्पिनी मैक्स से कार खरीदने वाले उपभोक्ता व्हाईट, ग्रे और ब्लैक कलर्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।