Safe Overtaking Tips For Vehicles: गलत ओवरटेकिंग और मिरर की खराब सेटिंग सड़कों पर हादसों की बड़ी वजह बनती है। जरा सी चूक और जान पर बन आती है। जानिए कैसे रियर और साइड मिरर को सही सेट करके बच सकते हैं जानलेवा ब्लाइंड स्पॉट से।
आप सड़क पर गाड़ी चला रहे हैं और सामने कोई धीमी रफ्तार वाली गाड़ी चल रही है। आप ओवरटेक करने के लिए साइड से निकलते हैं, लेकिन तभी अचानक सामने से एक और गाड़ी आ जाती है या बगल से कोई बाइक निकल जाती है। अगर ऐसा कभी हुआ है तो समझ लीजिए कि आप ‘ब्लाइंड स्पॉट’ का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
ओवरटेकिंग में सतर्कता जरूरी
- फोटो : AI
ओवरटेकिंग में सतर्कता जरूरी
भारत में सड़क हादसों का एक बड़ा कारण गलत तरीके से ओवरटेक करना भी है। ओवरटेक करना गलत नहीं, लेकिन इसे सही तरीके और सतर्कता से करना बेहद जरूरी है। ओवरटेकिंग के समय जो चीज सबसे ज्यादा नजरअंदाज की जाती है, वह है ब्लाइंड स्पॉट।
विज्ञापन
3 of 7
क्या होता है ब्लाइंड स्पॉट?
- फोटो : AI
क्या होता है ब्लाइंड स्पॉट?
ये वो हिस्से होते हैं जो साइड मिरर या रियर व्यू मिरर में नजर नहीं आते। यानी कोई गाड़ी आपकी कार के पास में चल रही होती है, लेकिन आपको उसका कोई अंदाजा नहीं होता। ऐसे में थोड़ी सी चूक हादसे को न्योता दे सकती है।
4 of 7
रियर व्यू मिरर की सेटिंग ऐसे करें
- फोटो : AI
रियर व्यू मिरर की सेटिंग ऐसे करें
जब आप ड्राइविंग सीट पर बैठते हैं तो सबसे पहले बीच वाले मिरर यानी रियर व्यू मिरर को ऐसे सेट करें कि आपको पूरी की पूरी पिछली विंडो साफ नजर आए। आपकी कार या सीट का कोई हिस्सा इसमें न दिखे, तभी यह सही सेटिंग मानी जाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
लेफ्ट साइड ORVM
- फोटो : AI
लेफ्ट साइड मिरर में दिखे सड़क
बाईं ओर का मिरर इस बात के लिए जिम्मेदार है कि आपको पीछे से आ रही बाईं लेन की गाड़ियां दिखाई दें। इसे ऐसे सेट करें कि सिर्फ आपकी कार का थोड़ा सा हिस्सा (10-15%) दिखे, बाकी पूरा व्यू पीछे की सड़क और ट्रैफिक का हो।
विज्ञापन
6 of 7
राइट साइड मिरर सबसे जरूरी
- फोटो : BMW
राइट साइड मिरर सबसे जरूरी
चूंकि भारत में हम दाईं ओर से ओवरटेक करते हैं, इसलिए राइट मिरर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसे भी उसी नियम के अनुसार सेट करें। यदि पीछे से आती हर गाड़ी आसानी से दिख रही है तो मिरर ठीक सेट है।
क्यों जरूरी है सही मिरर सेटिंग
सही मिरर सेटिंग से आप यह सुनिश्चित करते हैं कि पीछे और बगल से आता कोई भी वाहन आपकी नजर से ओझल न हो। गाड़ी स्टार्ट करने से पहले सिर्फ सीट बेल्ट और म्यूजिक सिस्टम ही चेक न करें, मिरर व्यू भी एक नजर जरूर देखें। क्योंकि हो सकता है, अगली बार आपकी यह सतर्कता किसी की जान बचा दे।