फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: अब टोयोटा और होंडा ने भी रूस के साथ कारोबार रोका, ऐसी ऑटो कंपनियों की सूची हुई बड़ी

Thu, 03 Mar 2022 12:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Toyota Car Plant - फोटो : Toyota
जापानी कार निर्माता Toyota (टोयोटा) और Honda (होंडा) ऑटोमोटिव ब्रांडों के साथ-साथ दुनियाभर की उन कंपनियों की बढ़ती सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण के बाद रूस में व्यापार करने से हाथ खींच लिया है। टोयोटा और होंडा दोनों अब उस सूची का हिस्सा हैं, जिसमें Volvo (वोल्वो), Volkswagen (फॉक्सवैगन), Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन)  GM (जीएम), Daimler (डेमलर) जैसी कई अन्य ऑटोमोटिव कंपनियां शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
Toyota Car Plant - फोटो : Toyota
समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Toyota Motor Corp (टोयोटा मोटर कॉर्प) ने रूस में वाहन शिपमेंट को रोकने के अपने फैसले की घोषणा की और सेंट पीटर्सबर्ग में अपने प्लांट में उत्पादन को रोकने का भी फैसला किया है। टोयोटा इस प्लांट में आरएवी4 और कैमरी मॉडल बनाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
Toyota Car Plant - फोटो : Toyota
कंपनी के एक बयान में कहा गया है, "टोयोटा यूक्रेन के लोगों की सुरक्षा के लिए यूक्रेन में चल रहे घटनाक्रम को बड़ी चिंता के साथ देख रही है और जल्द से जल्द शांति बहाल होने की उम्मीद करती है। हम वैश्विक विकास पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकता अनुसार जरूरी निर्णय लेंगे।"

4 of 6
Honda Car - फोटो : For Reference Only
होंडा मोटर कंपनी ने भी रूस को अपनी कारों और मोटरसाइकिलों के निर्यात को फिलहाल बंद करने का फैसला किया है। जबकि कंपनी का देश में कोई प्लांट नहीं है, यह बताया गया है कि अमेरिका में स्थित कंपनी की मैन्युफेक्चरिंग प्लांट से रूस को हर साल लगभग 1,500 एसयूवी निर्यात किए जाते हैं। होंडा वर्तमान में अपने फैसले के लिए आपूर्ति-श्रृंखला में व्यवधान को जिम्मेदार बता रही है।
विज्ञापन

5 of 6
Volvo S60 - फोटो : Volvo
अन्य ऑटो दिग्गज जैसे Volkswagen (फॉक्सवैगन), Volvo (वोल्वो),  Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन), Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज), General Motors (जनरल मोटर्स), Daimler Truck (डेमलर ट्रक) ने भी संघर्ष के मद्देनजर एक जैसा रुख अपनाया है। उन्होंने रूस में व्यापार को रोकने की घोषणा की है। इसके अलावा, उन्होंने रूसी बाजार में वाहनों का निर्यात बंद करने का फैसला किया है, क्योंकि कई देशों ने यूक्रेन पर आक्रमण के कारण रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda HR-V - फोटो : For Refernce Only
अब इन दो जापानी ऑटोमोटिव कंपनियों के फैसले से समग्र रूप से ग्लोबल ऑटोमोटिव इंडस्ट्री द्वारा रूस के बढ़ते बहिष्कार को और अधिक बल मिलने की संभावना है। अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा घोषित कई सख्त और कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का रूस पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में  दुनिया की 11 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर ऑटोमोटिव कंपनियों की अनदेखी का भी एक महत्वपूर्ण असर पड़ने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें