फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड भारत में लॉन्च करेगी सात नई मोटरसाइकिलें, जानें इन दमदार बाइक्स की डिटेल्स

Wed, 26 Oct 2022 07:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Royal Enfield - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए मशहूर चेन्नई स्थित दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) कई नई मोटरसाइकिलों पर काम कर रही है जिन्हें भविष्य में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने नई जे-प्लेटफॉर्म पर तैयार की गईं मोटरसाइकिलें लॉन्च कीं हैं जिन्हें ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। साथ ही 650 सीसी प्लेटफॉर्म भी निर्माता के लिए फ्लैगशिप मोटरसाइकिल होने के बावजूद अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। Royal Enfield कम से कम 7 मोटरसाइकिलों पर काम कर रही है जो जल्द ही लॉन्च होंगी। यहां हम आपको उन सभी बाइक के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
Bullet 350
जे-प्लेटफॉर्म पर आधारित आखिरी मोटरसाइकिल बुलेट 350 है। यह लाइन-अप में मौजूदा UCE बुलेट 350 की जगह लेगी और हाल ही में लॉन्च की गई Hunter 350 (हंटर 350) के ऊपर पोजिशन किए जाने की उम्मीद है। इसमें उसी इंजन और चेसिस का इस्तेमाल किया जाएगा, जो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में दी गई है। लेकिन इसमें ज्यादा बुनियादी डिजाइन होगा। 
विज्ञापन

3 of 8
Royal Enfield Himalayan 450 - फोटो : Instagram/Sid Lal
Himalayan 450
रॉयल एनफील्ड एक नई हिमालयन पर काम कर रही है। यह मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा पावरफुल है। इसमें 450 cc का इंजन होने की उम्मीद है जबकि मौजूदा मॉडल में 411 cc की क्षमता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हिमालयन 450 लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आएगा। यह पहली बार है जब Royal Enfield लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल करने जा रही है। 

4 of 8
Royal Enfield Scram 411 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
Scram 450
हिमालयन 450 का एक नेकेड वर्जन भी होगा। इसमें अलॉय व्हील्स मिलेंगे और यह ज्यादा रोड फ्रेंडली होगी। इसे संभवतः हिमालयन 450 से नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसमें हिमालयी 450 में मिलने वाले यूएसडी फोर्क्स के बजाय टेलीस्कोपिक फॉर्क्स होंगे। सीट में सिंगल-पीस डिजाइन और छोटे पहिये होंगे। 
विज्ञापन

5 of 8
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
Super Meteor 650 
सुपर मीटियोर 650 रॉयल एनफील्ड की फ्लैगशिप क्रूजर बाइक है। इसलिए इसमें राइडिंग ट्राएंगल को फॉर्वड-सेट फुटपेग, एक ऊपर की ओर मुड़े हुए हैंडलबार और एक स्कूप्ड-आउट सीट के साथ क्रूजिंग के लिए बनाया गया है। 
विज्ञापन

6 of 8
Royal Enfield Shotgun 650 - फोटो : For Reference Only
Shotgun 650
Royal Enfield ने SG650 कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था जो कि एक बॉबर बाइक है। इसके प्रॉडक्शन वर्जन का नाम शॉटगन 650 होने की उम्मीद है। इसमें सुपर मीटियोर वाला प्लेटफॉर्म और इंजन मिलेगा। हालांकि, इसमें सिंगल सीट, छोटे फेंडर और सेंटर-सेट फुट पेग्स होंगे। शॉटगन 650 Royal Enfield की नई फ्लैगशिप मोटरसाइकिल हो सकती है। 
विज्ञापन

7 of 8
Scrambler 650 - फोटो : For Reference Only
Scrambler 650
नई 650 सीसी मोटरसाइकिल का टेस्ट मॉडल चेन्नई में देखा गया है। इसमें स्क्रैम्बलर जैसा डिजाइन, स्पोक व्हील्स, सिंगल पीस सीट और साइड माउंटेड एग्जॉस्ट था। 
विज्ञापन

8 of 8
Royal Enfield Continental GT 650 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
Bonus
Continental GT 650 का अलॉय व्हील्स के साथ एक टेस्टिंग मॉडल देखा गया था जिसमें एक नया टेल लैंप डिजाइन देखने को मिला। Continental GT 650 का एक और टेस्ट मॉडल एक काउल के साथ देखा गया था। इन दोनों चीजों को भविष्य में एक्सेसरी के तौर पर पेश किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें