Royal Enfield Himalayan
- फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
Himalayan 411 (हिमालयन 411) की बात करें तो कमियों के बावजूद यह बेहद सफल रही है। इस समय इस मोटरसाइकिल की जिन दो सबसे बड़ी समस्याओं का जिक्र किया जाता है, वे हैं इसका वजन और कम पावर वाला इंजन। इससे निपटने के लिए नई मोटरसाइकिल में नया 450 सीसी इंजन लगाया जाएगा। यह अभी भी सिंगल-सिलेंडर यूनिट है लेकिन लिक्विड-कूल्ड है। दरअसल, यह रॉयल एनफील्ड द्वारा बनाया गया पहला लिक्विड-कूल्ड इंजन है।