फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield Flying Flea C6: रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक आई सामने, जानें इसकी पूरी डिटेल्स

Tue, 05 Nov 2024 07:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्पादन करने वाली सबसे पुरानी वैश्विक मोटरसाइकिल ब्रांड रॉयल एनफील्ड ने मोटरसाइकिलिंग में नई Flying Flea C6 (फ्लाइंग फ्ली सी6) के साथ अपने अगले अध्याय का एलान कर दिया है। रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली निर्माता की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए एक नया सब-ब्रांड होगा।
विज्ञापन
1 of 7
Royal Enfield Flying Flea C6 Electric Motorcycle - फोटो : Royal Enfield
इलेक्ट्रिक वाहनों में लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ी है। विभिन्न वाहन निर्माता अपने ईवी पेश कर रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भी बढ़ रही है। फिलहाल, ईवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री दोपहिया वाहनों की होती है। ऐसे में परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल ब्रांड Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) के प्रेमियों को इसके ईवी मॉडल का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था। इंतजार खत्म हुआ और लगातार उत्पादन करने वाली सबसे पुरानी वैश्विक मोटरसाइकिल ब्रांड रॉयल एनफील्ड ने मोटरसाइकिलिंग में नई Flying Flea C6 (फ्लाइंग फ्ली सी6) के साथ अपने अगले अध्याय का एलान कर दिया है। रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली निर्माता की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए एक नया सब-ब्रांड होगा। यह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना में सर्विस देने वाली मूल फ्लाइंग फ्ली बाइक से प्रेरित एक नया वर्टिकल होगा।
विज्ञापन

2 of 7
Royal Enfield Flying Flea C6 Electric Motorcycle - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड का नया इलेक्ट्रिक ब्रांड - फ्लाइंग फ्ली
रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली C6 को शहरी जंगल के लिए डिजाइन और विकसित किया गया है। रॉयल एनफील्ड (RE) की नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल हल्की है और यह भारत, यूके, इटली और अन्य जगहों पर फैली RE (आरई) की टीमों द्वारा विकसित शहरी वाहनों के नए परिवार की पहली मोटरसाइकिल है। इलेक्ट्रिक डिवीजन में 200 से ज्यादा इंजीनियर काम करते हैं। और इसने 2023 में हिम-ई के रूप में अपना पहला प्रोटोटाइप प्रदर्शित किया। इसने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के लिए 28 से ज्यादा पेटेंट बनाने में कामयाबी हासिल की है। इसकी बिक्री और वितरण टीम भी पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिलों की टीम से अलग होगी।
विज्ञापन

3 of 7
Royal Enfield Flying Flea C6 Electric Motorcycle - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली C6: यह क्या है?
रॉयल एनफील्ड का कहना है कि नई फ्लाइंग फ्ली C6 में एक प्रामाणिक डिजाइन और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी है। इस ई-बाइक में गर्डर फ्रंट फोर्क मिलता है, जैसा कि पेटेंट छवियों में देखा गया था। ये 1930 और 1940 के दशक में बाइक पर लोकप्रिय थे, और मॉडर्न एप्लीकेशन के लिए C6 में इसे फिर से तैयार किया गया है। मोटरसाइकिल एक एल्यूमीनियम फोर्ज्ड (जालीदार) फ्रेम पर चलती है। जिसमें बैटरी को बीच में रखा जाता है, जहां पारंपरिक रूप से इंजन होता है।

4 of 7
Royal Enfield Flying Flea C6 Electric Motorcycle - फोटो : Royal Enfield
फोर्ज्ड फ्रेम में वजन को हल्का बनाने के साथ-साथ स्ट्रक्चर को भी मजबूत बनाने की क्षमता है। जबकि मैग्नीशियम बैटरी केस ऑप्टिमल वजन बचत और कूलिंग के लिए एक ऑर्गेनिक डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल करता है। आरई का कहना है कि बैटरी फिन की डिजाइन थीम परंपरा और टेक्नोलॉजी को आपस में जोड़ती है। सामने के फिन को ऑड सीक्वेंस में व्यवस्थित किया गया है और यह इनोवेशन और आधुनिक तकनीक को दर्शाता हैं। जबकि पीछे के फिन ईवन सीक्वेंस में हैं और परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करते हैं। फिन्स के दोनों समूह मुड़ते हैं, और सेंटर में एक पंख के आकार की आकृति में सहज रूप से विलीन हो जाते हैं। इलेक्ट्रिक मोटर को रॉयल एनफील्ड की ICE पेशकशों पर देखे जाने वाले इंजन केसिंग के समान कवर किया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
Royal Enfield Flying Flea C6 Electric Motorcycle - फोटो : Royal Enfield
कैसे हैं फीचर्स
गोल हेडलैंप और सिंगल सीट ओरिजिनल फ्लाइंग फ्ली की याद दिलाते हैं। जबकि पिलियन सीट को एक्सेसरी के तौर पर पेश किया जाएगा। ई-बाइक में रेट्रो लुक के लिए गोल डिस्प्ले के साथ टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले है। फ्लाइंग फ्ली C6 पर सेंट्रल व्हीकल कंट्रोल यूनिट (VCU) को पूरी तरह से इन-हाउस विकसित किया गया है। और यह बाइक पर सभी फिजिकल और डिजिटल टचपॉइंट को इंटीग्रेट करता है। VCU 200,000 से ज्यादा राइड मोड कॉम्बिनेशन को सक्षम बनाता है। और इसमें जियोफेंसिंग, चोरी से सुरक्षा और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट का फीचर मिलता है।

आरई का कहना है कि VCU न सिर्फ इकोनॉमी के लिए मोटर को ऑप्टिमाइज कर सकेगा। बल्कि थ्रॉटल, ब्रेक और रीजन फील के लिए "महीन" एडजस्टमेंट के साथ राइडिंग के लुत्फ को भी बढ़ाएगा। इनमें से ज्यादातर कंट्रोल फोन के जरिए किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
Royal Enfield Flying Flea C6 Electric Motorcycle - फोटो : Royal Enfield
बैटरी और मोटर 
रॉयल एनफील्ड ने नई फ्लाइंग फ्ली सी6 की बैटरी और मोटर स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कंपनी ने पुष्टि की है कि बाइक में कॉर्नरिंग एबीएस, क्रूज कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक एड्स भी होंगे। इसे घरेलू थ्री-पिन प्लग का इस्तेमाल करके भी चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Royal Enfield Flying Flea C6 Electric Motorcycle - फोटो : Royal Enfield
कब होगी लॉन्च
फ्लाइंग फ्ली के मार्केट डेब्यू और उपलब्धता के बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले हफ्तों में उपलब्ध होनी चाहिए। कहा जा रहा है कि यह मॉडल 2026 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ब्रांड इस मॉडल को इस महीने के आखिर में होने वाले अपने वार्षिक मोटरसाइकिल और संगीत समारोह मोटोवर्स 2024 में प्रदर्शित कर सकता है। ब्रांड ने फ्लाइंग फ्ली ब्रांड के तहत अपनी दूसरी पेशकश का भी एलान किया है, जो एक इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें