फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai ला रही है सबसे सस्ती SUV, जानें कीमत, फीचर और लॉन्चिंग के बारे में

Fri, 22 Jan 2021 01:29 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai AX - फोटो : For Refernce Only
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै अब माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है। दक्षिण कोरियाई निर्माता Hyundai भारत के लिए एक माइक्रो-SUV पर काम कर रही है, जो ह्यूंदै की लाइनअप में वेन्यू से नीचे रहेगी। इस कार को Hyundai AX कोडनाम दिया गया है। Hyundai की यह micro SUV नई सैंट्रो वाले K1 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। वहीं AX 2021 में ही लॉन्च होने वाली है।






 
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai AX - फोटो : post.naver
रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की नई एसयूवी का टेस्ट प्रोडक्शन इस साल अप्रैल से शुरू हो जाएगा। वही इसका मास प्रोडक्शन सितंबर 2021 से शुरू होगा। हाल ही में इसका कुछ पिक्चर्स लीक हुई हैं, जिनमें ये मिनी ह्यूंदै वेन्यू लग रही है। इसका डिजाइन भी बॉक्सी है। यह सैंट्रो को प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसकी ग्रिल का डिजाइन काफी हद तक वेन्यू से मिलता-जुलता है। एलईडी डीआरएल बोनट के ऊपर दिए गए हैं, वहीं मेन हेडलैंप क्लस्टर बंपर के नीचे है। इसमें 6-स्पोक अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। इसमें रेडिएटर ग्रिल, स्पलिट हेडलैंप और राउंड टेललैंप के साथ रूफ रेल्स भी मिलेंगे।   

 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai AX - फोटो : post.naver
अपकमिंग मिनी एसयूवी कोरिया के लाइट कार स्टैंडर्ड से मेल खाती है। यह शेवरले स्पार्क से ऊंची है। फ्रंट में छोटा बोनट मिलता है, साथ ही पहियों के चारों तरफ प्लास्टिक क्लैडिंग वाले व्हील आर्क मिलते हैं। साथ ही इंटीग्रेटेड ब्लींकर्स के साथ शार्क फिन एंटीना मिलेगा। सी-पिलर माउटेंड डोर हैंडल्स मिलेंगे। नई मिनी एसयूवी में आगे आर पीछे डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे।

 

4 of 5
Hyundai AX - फोटो : post.naver
नई मिनी एसयूवी की लंबाई तकरीबन 3.7 मीटर होगी। वहीं इसमें 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 67 बीएचपी की पावर और 100 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा ट्च स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेंगा, जो एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। साथ ही, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai AX - फोटो : post.naver
रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै नई एसयूवी को कोरिया के ग्वांगजू प्लांट में बनाया जाएगा। वहीं कंपनी हर साल इसकी 70 हजार यूनिट्स बनाएगी। कंपनी इस एसयूवी को भारत में सितंबर में लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 5.30 लाख रुपये से 6.6 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। वहीं इसका मुकाबला मारुति की एस-प्रेसो, रेनो क्विड और टाटा की अपकमिंग कार हॉर्नबिल से होगा।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें