इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Revolt Motors (रिवॉल्ट मोटर्स) ने भारतीय बाजार में अपनी नई RV BlazeX (आरवी ब्लेज एक्स) इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर दी है। यह एक कम्यूटर बाइक है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बनाई गई बाइक है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब सवा लाख लाख रुपये रखी है।
विज्ञापन
2 of 6
Revolt RV BlazeX Electric Motorcycle
- फोटो : Revolt Motors
Revolt RV BlazeX: बैटरी और चार्जिंग
RV BlazeX इलेक्ट्रिक बाइक में 3.24 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। RV BlazeX इलेक्ट्रिक बाइक की एक और मुख्य विशेषता इसकी डुअल चार्जिंग क्षमता है। बैटरी को फास्ट या रेगुलर चार्जिंग का उपयोग करके एक स्टैंडर्ड तीन-पिन सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग के साथ, बैटरी सिर्फ 80 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। जबकि स्टैंडर्ड होम चार्जिंग में समान स्तर तक पहुंचने में लगभग 3 घंटे और 30 मिनट लगते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Revolt RV BlazeX Electric Motorcycle
- फोटो : Revolt Motors
Revolt RV BlazeX: रेंज और स्पीड
RV BlazeX इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज पर 150 किमी की IDC रेंज देने का दावा करती है। RV BlazeX इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है। यह बाइक तीन राइडिंग मोड के साथ-साथ एक अतिरिक्त रिवर्स मोड के साथ आती है।
4 of 6
Revolt RV BlazeX Electric Motorcycle
- फोटो : Revolt Motors
Revolt RV BlazeX: डिजाइन और फीचर्स
RV BlazeX का डिजाइन सिंपल और कम्यूटर फ्रेंडली रखा गया है। इसमें स्लीक टर्न इंडिकेटर्स के साथ गोल एलईडी हेडलैंप, कॉम्पैक्ट विंडस्क्रीन और एक स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक एरिया है जो रिमूवेबल बैटरी पैक को समायोजित करता है। इसके अलावा, स्पोर्टी टच जोड़ने के लिए इसमें एक्सटेंडेड टैंक श्राउड्स पर डुअल-टोन ग्राफिक्स दिए गए हैं। अन्य हाइलाइट्स में एक उठा हुआ हैंडलबार, सिंगल-पीस सीट और पिलियन के लिए ग्रैब रेल शामिल हैं। पीछे की तरफ, इसमें तीर के आकार की एलईडी टेललाइट्स हैं।
तकनीकी पक्ष की बात करें तो, BlazeX में 6 इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो जियो-फेंसिंग और ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट जैसी स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर्स प्रदान करता है। इसमें फ्रंट स्टोरेज बॉक्स और अंडर-सीट चार्जिंग कम्पार्टमेंट भी शामिल है।
विज्ञापन
5 of 6
Revolt RV BlazeX Electric Motorcycle
- फोटो : Revolt Motors
Revolt RV BlazeX: कलर ऑप्शन
बाइक दो रंग विकल्पों में उपलब्ध है। जिसमें स्टर्लिंग सिल्वर ब्लैक और एक्लिप्स रेड ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं।
Revolt RV BlazeX: ब्रेकिंग और सस्पेंशन
सस्पेंशन सेटअप में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं। कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक ब्रेकिंग मिलते हैं।
Revolt RV BlazeX Electric Motorcycle
- फोटो : Revolt Motors
Revolt RV BlazeX: बुकिंग और डिलीवरी
इस बाइक की बुकिंग 500 रुपये के टोकन अमाउंट पर शुरू हो चुकी है। जबकि इसकी डिलीवरी मार्च 2025 के पहले हफ्ते में शुरू होगी। कंपनी इस बाइक के साथ तीन साल की वारंटी या 45,000 किमी का कवरेज दे रही है, जो पहले पूरा हो वही लागू होगा।