Renault (रेनो) भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजारों के लिए अपनी लोकप्रिय एसयूवी Duster (डस्टर) के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल और एक बिलकुल नई 7-सीटर एसयूवी तैयार कर रही है। दोनों मॉडलों को सबसे पहले यूरोप में Dacia नेमप्लेट के तहत पेश किया जाएगा। फ्रांसीसी मीडिया की रिपोर्ट है कि ऑल-न्यू डस्टर के सितंबर से नवंबर के बीच ग्लोबल डेब्यू करने की उम्मीद है। 2024 की शुरुआत में यूरोपीय बाजार में लॉन्च की संभावना है। हालांकि, रेनो ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
2 of 7
Renault Duster
- फोटो : Renault (For Reference Only)
नया प्लेटफॉर्म
तीसरी पीढ़ी के डस्टर की टेस्टिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, और स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि नई एसयूवी साइज में बड़ी होगी। मौजूदा मॉडल पुराने BO+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जबकि नई-जेनरेशन डस्टर नए CMF-B मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर आधारित होगी। बहुमुखी सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म इस समय Renault Clio/Captur, Dacia Sandero/Jogger और Nissan Juke जैसी कारों में इस्तेमाल होता है। दरअसल बिगस्टर कॉन्सेप्ट बेस्ड 7-सीटर एसयूवी भी इसी आर्किटेक्चर पर बनाई जाएगी।
विज्ञापन
3 of 7
Renault Duster
- फोटो : Renault (For Reference Only)
साइज
मौजूदा मॉडल की लंबाई 4,341 मिमी है, जबकि नए मॉडल का साइज बड़ा होगा और इसकी लंबाई लगभग 4.4-4.5 मीटर होने की संभावना है। बड़ा साइज Renault-Dacia को केबिन के अंदर और बड़ा बूट स्पेस देने में मदद करेगा। नए प्लेटफॉर्म की वजह से तीसरी पीढ़ी की डस्टर अपने दमदार इमेज को खोए बिना सवारी की गुणवत्ता के मामले में सुधार लाएगी।
4 of 7
Renault Duster
- फोटो : Renault (For Reference Only)
इंजन पावर और माइलेज
इसमें कथित तौर पर 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो इंजन दिया जाएगा जो एंट्री-लेवल वर्जन में पेश किया जाएगा। नए मॉडल में डीजल इंजन नहीं दिया जाएगा। डीजल के विकल्प के रूप में एक कुशल माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन पेश की जा सकती है। यह इसे नए उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप बनाएगा। एसयूवी में रेनो का सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड भी होने की संभावना है जो कि जॉगर में दी जाती है। यह सेटअप एक 1.6-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल को दो इलेक्ट्रिक मोटर्स, एक 1.2 kWh बैटरी पैक और एक मल्टी-मोड गियरबॉक्स से जोड़ता है। यह 138bhp का कंबाइंड पावर आउटपुट देता है और एक फुल टैंक में 900 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है।
विज्ञापन
5 of 7
Renault Duster
- फोटो : Renault (For Reference Only)
लुक औ डिजाइन
नई डस्टर बड़ी बिगस्टर 7-सीटर एसयूवी के साथ एक्सटीरियर और इंटीरियर कंपोनेंट्स को साझा करेगी। कुछ स्टाइलिंग हाइलाइट्स में स्लीक एलईडी हेडलैम्प्स, त्रिकोणीय आकार की टेल-लाइट्स, इंटीग्रेटेड एल्यूमीनियम स्किड प्लेट्स के साथ नए बंपर, बड़े फेंडर और एक नई स्टाइल वाली ग्रिल शामिल होगी। इसमें फ्रंट में रेगुलर डोर हैंडल और पीछे सी-पिलर माउंटेड डोर हैंडल होंगे।
विज्ञापन
6 of 7
Renault Duster
- फोटो : Renault (For Reference Only)
इंटीरियर और फीचर्स
केबिन के अंदर की बात करें तो, नई रेनो डस्टर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक बड़ा और हाई-माउंटेड टचस्क्रीन होगा। पहली बार डस्टर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा रहा है। एसयूवी के केबिन में डैशबोर्ड और डोर पैनल पर हार्ड स्क्रैच वाले प्लास्टिक होंगे। हालांकि, ओवरऑल फिट और फिनिश और प्लास्टिक की गुणवत्ता में सुधार होगा।
Renault Duster
- फोटो : Renault (For Reference Only)
दमदार ऑफ-रोडर
नई डस्टर में AWD सेटअप भी मिलेंगे, क्योंकि नया मॉडल मौजूदा मॉडल के ऑफ-रोड क्रेडेंशियल्स को बनाए रखेगा। एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस काफी अच्छा होगा, और इसका अप्रोच और डिपार्चर एंगल भी अच्छे होंगे। दूसरी पीढ़ी के मॉडल का ग्राउंड क्लीयरेंस 214-217mm, 30° अप्रोच एंगल और 33-34° डिपार्चर एंगल है।