फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault Kiger: रेनो काइगर का नया Evolution+ वेरिएंट लॉन्च, बनी देश की सबसे सस्ती टर्बो पेट्रोल एसयूवी

Wed, 24 Jun 2026 07:33 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Renault India ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV Kiger की वेरिएंट लाइनअप का विस्तार करते हुए नया Evolution+ ट्रिम लॉन्च किया है। इस नए ट्रिम के साथ ग्राहकों को अब कम कीमत पर ज्यादा विकल्प और अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
Renault Kiger - फोटो : Renault

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए रेनो इंडिया (Renault India) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी काइगर (Kiger) के कुनबे को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने बाजार में काइगर का एक नया इवोल्यूशन+ (Evolution+) ट्रिम पेश किया है। खास बात यह है कि यह नया वेरिएंट नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) इंजन के साथ मैनुअल (MT) और एएमटी (AMT) दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही, ग्राहकों को इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा।

इस नए वेरिएंट के आने से रेनो काइगर अब 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ देश की सबसे किफायती टर्बो पेट्रोल इंजन वाली एसयूवी बन गई है। वहीं, इसके नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) वेरिएंट की कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 

विज्ञापन

2 of 4
Renault Kiger - फोटो : Renault

नए Evolution Plus ट्रिम में क्या फीचर्स जोड़े गए हैं?

रेनो ने इस नए वेरिएंट को कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा आधुनिक फीचर्स देने के मकसद से तैयार किया है। इसके खास फीचर्स की बात करें तो वे हैं:

  • प्रीमियम फीचर्स की एंट्री: इस नए ट्रिम में कम बजट के बावजूद पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ स्मार्ट एक्सेस कार्ड दिया गया है।

  • आराम और सहूलियत: कार के केबिन को आरामदायक बनाने के लिए इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और स्मार्टफोन को बिना तार के चार्ज करने के लिए वायरलेस चार्जर जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

  • वेरिएंट्स की बढ़ी संख्या: इस बदलाव के साथ अब काइगर की टर्बो रेंज 3 से बढ़कर 5 वेरिएंट्स की हो गई है (जिसमें अब टेक्नो ट्रिम भी 5-स्पीड मैनुअल के साथ मिलेगा)। वहीं, इसका नैचुरली एस्पिरेटेड रेंज भी 6 से बढ़कर 8 वेरिएंट्स का हो गया है। जिससे खरीदारों को अलग-अलग बजट में ज्यादा चॉइस मिलेगी। 

विज्ञापन

3 of 4
Renault Kiger - फोटो : Renault

रेनो काइगर के सभी वेरिएंट्स की कीमतें क्या हैं?

कंपनी ने काइगर की पूरी रेंज की ऑल इंडिया एक्स-शोरूम कीमतें जारी की हैं, जो इस तरह हैं:

1. टर्बो पेट्रोल (Turbo) रेंज की कीमतें:

  • Evolution+ (मैनुअल): ₹7,89,000

  • Techno (मैनुअल): ₹8,45,000

  • Techno X-Tronic (CVT): ₹9,35,000

  • Emotion (मैनुअल): ₹9,35,000

  • Emotion X-Tronic (CVT): ₹10,35,000

2. नैचुरली एस्पिरेटेड (NA - Kiger Energy) रेंज की कीमतें:

  • Authentic (मैनुअल): ₹5,81,000

  • Evolution (मैनुअल): ₹6,55,000 | Easy-R (AMT): ₹6,99,000

  • Evolution+ (मैनुअल): ₹6,99,000 | AMT: ₹7,45,000

  • Techno (मैनुअल): ₹7,55,000 | AMT: ₹8,05,000

  • Emotion (केवल मैनुअल गियरबॉक्स): ₹8,45,000 

विज्ञापन

4 of 4
Renault Kiger - फोटो : Renault

इंजन और पावर के मामले में कितनी दमदार है काइगर?

रेनो काइगर बाजार में दो अलग-अलग पेट्रोल इंजनों के पावरफुल विकल्पों के साथ आती है:

  • 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन: यह इंजन 72 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल या AMT ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है।

  • 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन: यह ज्यादा पावरफुल इंजन 100 bhp की दमदार पावर पैदा करता है। अगर टॉर्क की बात करें, तो मैनुअल गियरबॉक्स में यह 152 Nm और CVT ऑटोमैटिक के साथ 160 Nm का टॉर्क देता है।


    खास बात

    रेनो का दावा है कि काइगर का टर्बो वर्जन अपनी श्रेणी में सबसे बेहतरीन टॉर्क-टू-वेट रेशियो प्रदान करता है। जो इसके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहद शानदार बनाता है। खरीदार अपनी सुविधा के अनुसार 5-स्पीड मैनुअल या X-Tronic CVT ऑटोमैटिक में से चुन सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें