Range Rover Sport Twenty Edition
- फोटो : Range Rover
Engine और Speed के मामले में यह रेंज रोवर कितनी दमदार है?
Range Rover Sport TWENTY Edition में कंपनी का सबसे पावरफुल इंजन दिया गया है:
- इंजन आउटपुट: इसमें 4.4-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह दमदार इंजन 529 bhp की मैक्सिमम पावर और 750 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
- रफ्तार और परफॉर्मेंस: इतने विशाल आकार के बावजूद यह लक्जरी एसयूवी महज 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
JLR इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा ने इस मौके पर कहा कि पिछले दो दशकों से रेंज रोवर स्पोर्ट ने स्पोर्ट्स लक्जरी सेगमेंट में नए मानदंड स्थापित किए हैं। और यह लिमिटेड एडिशन उसी 20 साल की शानदार विरासत का जश्न मनाता है।