फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में वाहन बिक्री में उछाल: पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 10% और टू-व्हीलर्स की 20% बढ़ी, जानें क्या है वजह?

Sat, 29 Aug 2026 06:34 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2026 में पैसेंजर वाहनों की रिटेल मांग काफी मजबूत रही है। सालाना आधार पर इसमें 9 से 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन
1 of 6
Vehicle Sales - फोटो : Amar Ujala

अगस्त 2026 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की खुदरा मांग मजबूत बनी रही। यस सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण भारत में ओणम के दौरान बढ़ी खरीदारी, बेहतर आपूर्ति व्यवस्था और शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बनी पूछताछ ने वाहन बिक्री को समर्थन दिया। 
 

रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 9-10 प्रतिशत से अधिक बढ़ने की संभावना है। वहीं, दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में 18 से 20 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। वाणिज्यिक वाहनों में भी मांग स्थिर रही।

विज्ञापन

2 of 6
passenger vehicles - फोटो : PTI

यात्री वाहनों की मांग को किन कारणों से मिला समर्थन?

  • रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में यात्री वाहनों की मांग सकारात्मक रही। पिछले वर्ष इसी अवधि में जीएसटी 2.0 लागू होने से पहले कई ग्राहकों ने वाहन खरीद टाल दी थी। जिसके कारण अगस्त 2025 का आधार अपेक्षाकृत कमजोर था। इससे इस वर्ष की खुदरा वृद्धि को सांख्यिकीय समर्थन मिला।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त 2026 में यात्री वाहन बाजार में केरल ने प्रमुख भूमिका निभाई। ओणम के दौरान वहां यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ी।
  • वाहन बाजार में एसयूवी और वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले वाहनों की हिस्सेदारी भी बढ़ती रही। खासतौर पर सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों ने उद्योग की कुल बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

3 of 6
Tata Curvv.ev - फोटो : Tata Motors

सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग क्यों बढ़ रही है?

  • यस सिक्योरिटीज के अनुसार, नए उत्पादों की लॉन्चिंग और ई20 को लेकर बनी नकारात्मक धारणा के कारण सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों में ग्राहकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों श्रेणियों में पूछताछ और बुकिंग में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की बुकिंग वृद्धि अन्य कंपनियों की तुलना में अधिक बताई गई है।जबकि मारुति सुजुकी और ह्यूंदै में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला।
  • बढ़ती मांग के चलते कुछ मॉडलों के लिए प्रतीक्षा अवधि बढ़कर 3 से 4 महीने तक पहुंच गई है।

4 of 6
TVS Ronin Agonda - फोटो : TVS Motor

दोपहिया वाहनों की बिक्री में कितनी तेजी आई?

  • अगस्त 2026 में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 18 से 20 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। दक्षिण भारत में ओणम के कारण अन्य क्षेत्रों की तुलना में मांग अधिक मजबूत रही।
  • देशभर में ग्राहकों की सामान्य पूछताछ में भी 10 से 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। आगामी त्योहारों को देखते हुए वाहन कंपनियों ने उत्पादन और डीलरों को आपूर्ति बढ़ाकर पर्याप्त स्टॉक तैयार करना शुरू कर दिया है।

किन दोपहिया वाहनों की मांग सबसे ज्यादा रही?

रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में मांग कई कंपनियों की आपूर्ति से अधिक रही। इसके अलावा प्रीमियम पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों की बिक्री भी मजबूत रही। 

विज्ञापन

5 of 6
Trucks - फोटो : Amar Ujala

वाणिज्यिक वाहनों की मांग कैसी रही?

  • वाणिज्यिक वाहन बाजार में भी अगस्त के दौरान स्थिर और सकारात्मक रुझान देखने को मिला। मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 14 से 16 प्रतिशत की दोहरे अंकों वाली वृद्धि दर्ज होने का अनुमान है।
  • छोटे बेड़े संचालकों की बढ़ती खरीदारी और पुराने वाहनों को बदलने की जरूरत ने इस मांग को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Delhi Traffic - फोटो : PTI

बीएस4 वाहनों पर प्रतिबंध से बिक्री को कैसे मिल सकता है फायदा?

  • नवंबर 2026 से दिल्ली-एनसीआर में बीएस4 वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर प्रस्तावित प्रतिबंध भी वाहन बदलने की मांग को बढ़ावा दे सकता है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, यह नियामकीय बदलाव वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में वाणिज्यिक वाहनों की प्रतिस्थापन मांग के लिए एक अतिरिक्त सकारात्मक कारक साबित हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें