फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pravaig Defy: यह मेड-इन-इंडिया ईवी रेंज और पावर के मामले में कुछ लग्जरी EV को दे सकती है चुनौती, जानें डिटेल्स

Fri, 18 Nov 2022 02:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Pravaig Defy Electric SUV - फोटो : Pravaig
बेंगलुरू स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Pravaig Dynamics (प्रावैग डायनेमिक्स) जल्द ही इस महीने के आखिर में अपनी पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी Defy (डिफाय) के साथ ईवी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एंट्री करेगा। ईवी स्टार्टअप अपनी इस ईवी को 'फ्लैगशिप किलर' कह रही है जिसे 25 नवंबर को पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है उसकी ईवी में इतना ज्यादा ड्राइविंग रेंज और परफॉर्मेंस मिलेगा कि यह कुछ मंहगी लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहनों पर भारी पड़ सकता है। Pravaig पिछले कुछ समय से Defy इलेक्ट्रिक एसयूवी का टीजर जारी कर रही है, जिससे आधिकारिक रूप से पेश किए जाने से पहले इसके परफॉर्मेंस से जुड़े कुछ अहम डिटेल्स सामने आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Pravaig Defy Electric SUV - फोटो : Pravaig
स्टार्ट का पहला वाहन नहीं हुआ था लॉन्च
पांच सीटों वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी Defy EV, इस ईवी स्टार्टअप का पहला उत्पाद नहीं है। इसने पहले Extinction MK1 नाम से अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान का शोकेस किया था, जिसमें सिंगल चार्ज में 500 किमी से ज्यादा की रेंज और लगभग 200 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देने का दावा किया गया था। हालांकि, दो दरवाजे, चार सीटों वाली यह इलेक्ट्रिक कार दो साल से भी पहले पेश की गई थी लेकिन व्यावसायिक रूप से लॉन्च नहीं की गई। 
विज्ञापन

3 of 7
Pravaig Defy Electric SUV - फोटो : Pravaig
रेंज और बैटरी
Pravaig ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, Defy इलेक्ट्रिक SUV का परफॉर्मेंस क्रेडेंशियल्स काफी दमदार होने की संभावना है। कंपनी का दावा है कि यह ईवी एक बार फुल चार्ज करने पर 504 किलोमीटर की रेंज देगी। यह संभावित रूप से इसे भारत में सबसे लंबी रेंज वाली ईवी में से एक बनाएगा। बैटरी सिर्फ 30 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो सकेगी। इसका मतलब है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी डीसी फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। 

4 of 7
Pravaig Defy Electric SUV - फोटो : Pravaig
पावर और स्पीड
EV स्टार्टअप का दावा है कि Pravaig Defy EV 402 hp का पावर और 620 Nm का पीक टॉर्क देगा। यानी यह पावर आउटपुट के मामले में वोल्वो XC40 रिचार्ज, किआ EV6 और ऑडी ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी की लगभग बराबरी करती है। निर्माता का कहना है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी 210 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम होगी। 
विज्ञापन

5 of 7
Pravaig Defy Electric SUV - फोटो : Pravaig
एक्सीलरेशन
एक इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए और भी प्रभावशाली बात यह है कि निर्माता के मुताबिक, इलेक्ट्रिक एसयूवी 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। लगभग उतनी ही तेज से जितनी भारतीय सड़कों पर कुछ सबसे तेज ईवी हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Pravaig Defy Electric SUV - फोटो : Pravaig
कैसे होंगे फीचर्स
Pravaig का कहना है कि Defy ऑन-बोर्ड वाईफाई, लैपटॉप के लिए 15-इंच डेस्क, एक लिमोसिन पार्टीशन, चार्जिंग डिवाइस के लिए 220V सॉकेट, PM 2.5 एयर फिल्टर के साथ एक एयर क्वालिटी इंडेक्स, वैनिटी मिरर, एक प्रीमियम साउंड सिस्टम, USB सॉकेट और वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Pravaig Defy Electric SUV - फोटो : Pravaig
स्क्रीन मिररलिंक को सपोर्ट करेंगी। हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि प्रोडक्शन-स्पेक इलेक्ट्रिक एसयूवी में कैसे फीचर्स मिलेंगे यह इस कार के पेश होने के बाद पता चलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें