गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कर्तव्य पथ पर इंडिया गेट के पास पहुंचे, तो उनकी सुरक्षा व्यवस्था ने सबका ध्यान खींचा। पीएम जिस वाहन में पहुंचे, वह एक अत्याधुनिक बख्तरबंद एसयूवी थी, जिसे अक्सर “चलता-फिरता बंकर” कहा जाता है। यह वाहन प्रधानमंत्री के विशेष सुरक्षा काफिले का हिस्सा है और बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों व राजकीय आयोजनों में इस्तेमाल किया जाता है।
पीएम मोदी की कार: रेंज रोवर सेंटिनल
परेड के दौरान सबसे खास वाहन रहा Range Rover Sentinel (रेंज रोवर सेंटिनल)। यह आम रेंज रोवर का ही एक विशेष और अत्यधिक सुरक्षित वर्जन है। जिसे राष्ट्राध्यक्षों और वीवीआईपी सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है।
यह एसयूवी VR8 लेवल की बैलिस्टिक प्रोटेक्शन के साथ आती है, यानी यह गोलियों, ग्रेनेड हमलों और धमाकों को झेलने में सक्षम है। इसमें मजबूत स्टील आर्मर, बुलेटप्रूफ ग्लास और पूरी तरह से सुदृढ़ बॉडी शेल दिया गया है। इसकी खिड़कियां मल्टी-लेयर हैं और भारी हमलों को सहने की क्षमता रखती हैं।
यह भी पढ़ें - Union Budget 2026: आम बजट से ईवी सेक्टर को बड़ी उम्मीदें, जानें क्या चाहता है इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग?