PM Modi Car Range Rover Sentinel (File)
- फोटो : PTI
टायर पंचर होने के बाद भी कितनी दूर चल सकती है?
- रन-फ्लैट टायर: सेंटिनेल में रन-फ्लैट टायर दिए गए हैं, जो पंचर होने के बाद भी वाहन को चलने में मदद करते हैं।
- 80 किमी/घंटा तक रफ्तार: पंचर होने के बाद भी यह करीब 80 किमी तक 80 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से चल सकती है।
वीवीआईपी सुरक्षा के लिहाज से यह सुविधा बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि किसी आपात स्थिति में टायर खराब होने के बाद वाहन को तुरंत रोकना जरूरी नहीं पड़ता।
इस बख्तरबंद एसयूवी की भारत में कीमत क्या है?
कीमत: भारत में रेंज रोवर सेंटिनल की अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक मानी जाती है। जो इसके बेस व्हीकल और व्यापक सिक्योरिटी इंजीनियरिंग को दर्शाती है।