EV Charging
- फोटो : Adobe Stock
कम गाड़ी चलाने वालों के लिए यह मॉडल महंगा कैसे पड़ सकता है?
कुछ कंपनियां न्यूनतम मासिक बिलिंग की शर्त भी रखती हैं। ऐसे में कम उपयोग करने वाले ग्राहकों को भी तय राशि चुकानी पड़ सकती है।
-
Citroen eC3X में 2,000 किलोमीटर की न्यूनतम मासिक बिलिंग।
अगर ग्राहक इससे कम दूरी भी तय करता है, तब भी उसे लगभग 4,520 रुपये का न्यूनतम बैटरी बिल देना होगा।
-
Maruti Suzuki e Vitara में 1,800 किलोमीटर की न्यूनतम सीमा।
इस योजना में हर महीने करीब 7,200 रुपये का न्यूनतम बैटरी शुल्क लागू होता है।
-
800 से 1,000 किलोमीटर चलाने वालों पर ज्यादा असर।
कम दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए प्रति किलोमीटर वास्तविक बैटरी खर्च बढ़ जाता है, क्योंकि उपयोग न होने पर भी न्यूनतम शुल्क देना पड़ता है।
क्या ग्राहक केवल कम एक्स-शोरूम कीमत देखकर फैसला कर रहे हैं?
रिपोर्ट के अनुसार, कई ग्राहक केवल कम शुरुआती कीमत देखकर BaaS मॉडल चुन लेते हैं, जबकि बाद के खर्चों पर कम ध्यान देते हैं।
-
दो अलग-अलग भुगतान करने पड़ते हैं।
BaaS मॉडल में ग्राहक को एक तरफ वाहन लोन की EMI देनी होती है। और दूसरी तरफ बैटरी का अलग भुगतान भी करना पड़ता है।
-
Tata Punch EV का उदाहरण।
इस मॉडल में वाहन की EMI कम हो सकती है, लेकिन बैटरी की फाइनेंसिंग अलग जारी रहती है। ऐसे में शुरुआती बचत समय के साथ कम हो सकती है।