फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में खरीदने जा रहे हैं नई कार, तो जान लें आपकी पसंदीदा गाड़ी कितनी हो गई है महंगी

Fri, 23 Oct 2020 01:51 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Car Showroom - फोटो : Amar Ujala (File)
लॉकडाउन के बाद ऑटो सेक्टर ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी है। कुछ कंपनियों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अपना प्रोडक्शन भी बढ़ाया है। डीलर्स ने भी बिक्री में तेजी को देखते हुए गाड़ियों का ज्यादा स्टॉक रखना शुरू कर दिया है। वहीं वाहन निर्माताओं ने कई वजहों से अपनी गाड़ियों के दाम भी बढ़ा दिए हैं। कंपनियों का कहना है कि कम बिक्री, लागत में वृद्धि और नए उत्सर्जन मानक इसकी वजह हैं। कुछ कंपनियों ने ये दाम त्योहारी ऑफर्स शुरू होने से पहले ही बढ़ाए हैं। आइए जानते हैं पिछले कुछ वक्त में कौन सी कारें हुई हैं महंगी...
 
विज्ञापन

2 of 9
Hyundai Venue iMT - फोटो : Hyundai (For Reference Only)

ह्यूंदै वेन्यू

ह्यूंदै ने अपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Venue की कीमतों को 2000 रुपये तक महंगा कर दिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कंपनी ने इसके बेस वैरिय़ंट की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। पहले Hyundai Venue की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.75 लाख रुपये से शुरु थी, वहीं इसके टॉप एंड वैरियंट की कीमत 11.63 लाख रुपये तक जाती थी। वहीं कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद Venue के टॉप एंड वैरियंट की कीमत 11.65 लाख रुपये हो गई है।
 
विज्ञापन

3 of 9
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Refernce Only

टाटा नेक्सन ईवी

टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Nexon EV की कीमतों को 26,000 रुपये तक बढ़ाई हैं। कंपनी ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले अपनी इलेक्ट्रिक कार की कीमतों को बढ़ाया है। हालांकि, एंट्री लेवल वैरियंट XM की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन XZ+ और XZ+ LUX वैरियंट्स की कीमतों में 26000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। Nexon EV के XM वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत अभी भी 13.99 लाख रुपये है। लेकिन Nexon EV XZ+ वेरिएंट की कीमत 15.25 लाख रुपये और Nexon XZ+ LUX वेरिएंट की कीमत 16.25 लाख रुपये हो गई है। बढ़ी कीमतों के पीछे कंपनी का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में आई बढ़ोतरी के कारण उसे यह फैसला लेना पड़ा।
 

4 of 9
Renault Triber Price Hike - फोटो : for Reference Only

रेनो ट्राइबर

बीएस6 इंजन के साथ Renault Triber इसी साल जनवरी महीने में लॉन्च हुई थी। कंपनी ने इसे 4.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में भारतीय बाजार में उतारा था। कंपनी अब तीसरी बार इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की है। Triber के RxE वेरिएंट की कीमतें अब 5.12 लाख रुपये हो गई हैं। यानी कंपनी ने अपने इस वेरिएंट की कीमत को 13,000 रुपये बढ़ाया है। वहीं, इसके RxL, RxL AMT, RxT और RxT AMT वेरिएंट्स की कीमतें पहले के मुकाबले 11,500 रुपये महंगी हो गई हैं। RxZ की कीमत 6.94 लाख रुपये हो गई है। वहीं, RxZ AMT वेरिएंट की कीमत 7.34 लाख रुपये हो गई है। कंपनी ने इन दोनों ही वेरिएंट्स की कीमतों को 12,500 रुपये बढ़ाया है।
 
विज्ञापन

5 of 9
Ford Endeavour Sport Edition - फोटो : Ford (For Reference Only)

Ford Endeavour

भारत में इस साल की शुरुआत में बीएस6 Endeavour (इंडेवर) एसयूवी को पेश करने के बाद, फोर्ड ने अब इसकी कीमत में 1.20 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की है। जब इस साल फरवरी में इसे लॉन्च किया गया था, तो फोर्ड इंडेवर की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 29.55 लाख थी। Ford Endeavour BS6 की ओवरऑल कीमतें 44,000 रुपये से लेकर 1.20 लाख तक बढ़ गई हैं।
 
विज्ञापन

6 of 9
BMW 2 Series Gran Coupe - फोटो : BMW

BMW

भारत मे बनने वाली बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रैन टुरिसमो, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज ग्रैन टूरिसमो, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज कारों के दाम 01 नवंबर से बढ़ जाएंगे। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू मिनी कारों की कीमतों में भी बढ़ोतरी करेगी। इनमें 3-डोर, 5-डोर, कन्वर्टिबल, क्लबमैन और जॉन कूपर वर्क्स शामिल हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
2020 Hyundai VERNA - फोटो : Hyundai

Hyundai Verna

ह्यूंदै ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Hyundai Verna की कीमतों को 8000 रुपये तक बढ़ा दिया है। ह्यूंदै मोटर इंडिया ने Hyundai Verna की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ इसका नया बेस वेरिएंट (E Variant) भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 9.02 लाख रुपये है। इस वेरिएंट को अगर हटा दिया जाए तो कंपनी ने अपने दूसरे वेरिएंट्स की कीमतों में 8000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। E वेरिएंट से पहले Hyundai Verna का S वेरिएंट बेस मॉडल था जिसकी अब दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 9.38 लाख रुपये हो गई है। वहीं, इसके टॉप एंड वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 15.17 लाख रुपये हो गई है।
 

8 of 9
2020 Hyundai Creta auto expo - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

Hyundai Creta

ह्यूंदै ने क्रेटा के दामों में हाल ही में बढ़ोतरी की है। क्रेटा पेट्रोल EX ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत पहले 9.99 लाख रुपये थी, जो अब बढ़ कर 10.61 लाख रुपये हो गई है। वहीं बाकी के ट्रिम्स में 12 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। 1.4 SX (O) पेट्रोल की कीमत 17.32 लाख रुपये हो गई है।
  • Hyundai Grand i10 के Magna वैरियंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपये हो गई है। वहीं, इसके Sportz वेरिएंट की कीमत 6.01 लाख रुपये हो गई है। वहीं Grand i10 Nios के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 6000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है।
  • Hyundai Santro की कीमतें 6000 रुपये तक महंगी हो गई हैं। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.63 लाख रुपये हो गई है। वहीं Santro Magna सीएनजी वैरियंट की 2,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.86 लाख रुपये हो गई है।
  • Hyundai Aura भी 6000 रुपये तक महंगी हो गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपये और टॉप वैरियंट की कीमत 9.28 लाख रुपये तक है।
     
विज्ञापन

9 of 9
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors

टाटा मोटर्स

  • टाटा मोटर्स की एंट्री लेवल कार टियागो की कीमत 13 हजार रुपये तक बढ़ी है। अब यह कार 4.69 लाख से 6.73 लाख रुपये की कीमत के बीच खरीद सकेंगे।
  • टाटा अल्ट्रोज के दाम 15 हजार रुपये तक बढ़े हैं। इसे इस साल जनवरी में 5.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन अब अल्ट्रॉज के दाम 5.44 लाख से 9.49 लाख रुपये के बीच हो गए हैं।
  • टाटा नेक्सॉन की कीमत में 16 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। अब इसकी कीमत 6.99 लाख से 12.70 लाख रुपये हो गई है। इसके पेट्रोल मॉडल की कीमत 6.99 लाख रुपये से 11.34 लाख रुपये के बीच है। वहीं, डीजल मॉडल की कीमत 8.45 लाख से 12.7 लाख रुपये के बीच है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें