त्योहारी सीजन से ठीक पहले देश के ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की मांग मजबूत बनी हुई है। ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म यस सिक्योरिटीज की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर महीने में पैसेंजर वाहनों की रिटेल बिक्री में 15 से 16 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी के कारण वाहन निर्माताओं द्वारा की जा रही चुनिंदा मूल्य वृद्धि के बावजूद ग्राहकों का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। ट्रैक्टर सेगमेंट को छोड़कर, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लगभग सभी सेगमेंट में डबल-डिजिट (दहाई अंक) की वृद्धि देखी जा रही है और डीलरों का भरोसा काफी मजबूत है।