Jeep Compass:जीप ने भारत में अपनी लोकप्रिय जीप कंपास का 85th एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च कर दिया है। ब्रांड की 85वीं ग्लोबल एनिवर्सरी के मौके पर इस स्पेशल एडिशन की सिर्फ 85 यूनिट्स ही बेची जाएंगी।रेगुलर वेरिएंट्स की तुलना में यह सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव ही नहीं, बल्कि कई नए और खास टेक फीचर्स माना जा रहा है। आखिर इसमें क्या-क्या नया मिलेगा? यहां जानिए विस्तार से।
Jeep Compass 85th Anniversary Edition: जीप ने अपनी 85वीं ग्लोबल एनिवर्सरी मनाते हुए भारत में कंपास 85 एनिवर्सरी एडिशन पेश की है। इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 26.70 लाख तय की गई है। हालांकि भारत में इसकी सिर्फ लिमिटेड एडिशन बेची जाएगी। इस बेहद एक्सक्लूसिव की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 26.70 लाख हो सकती है। यह एडिशन न केवल एक्सटीरियर और इंटीरियर में नया लुक देता है, बल्कि कई ऐसे एडवांस फीचर्स भी लाता है जो स्टैंडर्ड कम्पास ट्रिम्स पर उपलब्ध नहीं हैं।
कीमत में कितना अंतर?
कंपास के टॉप-स्पेक ट्रेल एडिशन की वेबसाइट पर शुरुआती कीमत करीब 25.41 रुपये है। इसके मुकाबले एनिवर्सरी एडिशन का प्राइज लगभग 1.5 लाख ज्यादा है। हालांकि अतरिक्त कीमत के बदले इसमें खास डिजाइन के साथ कुछ नए टेक फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे रेगुलर लाइनअप से अलग बनाते हैं।
85th एनिवर्सरी एडिशन में ग्लॉस ब्लैक 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इनका डिजाइन रेगुलर कंपास रेंज में मिलने वाले स्टैंडर्ड व्हील डिजाइन से अलग है।
इसके अलावा SUV पर एनिवर्सरी-थीम्ड एक्सटीरियर डिटेलिंग और कमेमोरेटिव बैजिंग मिलती है। लिमिटेड रन होने की पहचान के लिए स्पेशल एडिशन को नंबरिंग भी दी गई है।
स्काईलाउंज और सनरूफ इल्यूमिनेशन
इस एडिशन में स्काईलाउंज और सनरूफ इल्यूमिनेशन दिया गया है। यह एक खास लाइटिंग फीचर है, जो रेगुलर कंपास ट्रिम में उपलब्ध नहीं है।
यह सुविधा 85th एनिवर्सरी एएक्सएस पर्सनलाइजंशन पैकेज का हिस्सा है और लिमिटेड एडिशन को केबिन के अंदर ज्यादा प्रीमियम लुक देने के लिए जोड़ी गई है।
डिजिटल IRVM और बिल्ट-इन डैशकैम
साथ ही नई कंपास एनिवर्सरी एडिशन में डिजिटल IRVM मिलता है, जिसमें फ्रंट और रियर डैशकैम फंक्शनैलिटी भी शामिल है। यानी कैमरा रिकॉर्डिंग की सुविधा पहले से इंटीग्रेटेड मिलती है। इसके लिए रेगुलर मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को अलग से आफ्टरमार्केट डैशकैम लगवाने की जरूरत पड़ सकती है।
साथ ही इस स्पेशल एडिशन में एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है। यह भी AXS पैकेज का हिस्सा है और फिलहाल 85th एनिवर्सरी रन को अलग पहचान देने के लिए जोड़ी गई है।
यह फीचर केबिन के माहौल को ज्यादा प्रीमियम बनाने के साथ रात के समय इंटीरियर को अलग विजुअल फील देता है।
अगर इंजन की बात करें तो जीप ने इस लिमिटेड एडिशन में मैकेनिकल पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें वही 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो करीब 167 hp की पावर और 350 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
ट्रांसमिशन के तौर पर इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक के विकल्प मिलते हैं। साथ ही ड्राइवट्रेन में 4x2 और 4x4 दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। यानी एनिवर्सरी एडिशन का मुख्य फोकस पावर या मैकेनिकल अपग्रेड के बजाय डिजाइन, एक्सक्लूसिविटी और टेक्नोलॉजी पर है।
जीप कंपास 85th एनिवर्सरी एडिशन की की सबसे बड़ी खासियत इसकी लिमिटेड उपलब्धता मानी जा रही है। भारत में इसकी सिर्फ 85 यूनिट्स बिक्री के लिए रखी गई हैं।
ग्राहक इसे अधिकृत जीप डीलरशिप्स और जीप की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं। इतनी सीमित संख्या होने के कारण इच्छुक खरीदारों के लिए उपलब्धता जल्दी चेक करना जरूरी हो सकता है।