फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: जीएसटी 2.0 से पहले कुल ऑटो बिक्री में अकेले तीन राज्यों की हिस्सेदारी थी 30%, जानें सेल्स ट्रेंड

Tue, 18 Nov 2025 04:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के सिर्फ तीन राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात ने जुलाई से सितंबर 2025 के बीच कुल ऑटोमोबाइल बिक्री का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा अपने नाम किया।
विज्ञापन
1 of 5
Car Showroom - फोटो : AI
भारत के सिर्फ तीन राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात ने जुलाई से सितंबर 2025 के बीच कुल ऑटोमोबाइल बिक्री का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा अपने नाम किया। यह प्रदर्शन तब है जब जीएसटी 2.0 लागू होने से पहले ही बिक्री में तेजी दिखाई दी थी। 

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कुल 10.39 लाख कारें और 55.62 लाख दोपहिया वाहन बिके।

यह भी पढ़ें - FASTag: दिल्ली में कमर्शियल वाहनों के लिए एक ही फास्टैग सिस्टम लागू होगा, एक टैग से होगा पूरा टोल भुगतान
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Auto Sales - फोटो : AI
कौन सा राज्य किस सेगमेंट में आगे है
महाराष्ट्र कार बिक्री में टॉप पर रहा, जहां 1.32 लाख कारें बिकीं यानी कुल कार बिक्री का 12.7 प्रतिशत। दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश दोपहिया बाजार में सबसे आगे रहा, जहां 6.93 लाख दोपहिया बिके यानी कुल टू-व्हीलर बिक्री का 12.5 प्रतिशत हिस्सा।

सबसे दिलचस्प बात थी गुजरात का प्रदर्शन, जो हर सेगमेंट में टॉप 3 में रहा:
  • कारें: 8.5 प्रतिशत
  • दोपहिया: 8.0 प्रतिशत
  • तीन पहिया: 9.8 प्रतिशत
  • कमर्शियल वाहन: 9.4 प्रतिशत

यह भी पढ़ें - MotoGP 2025: वालेंसिया मोटोजीपी में मार्को बेजेकी ने दर्ज की जीत, अप्रीलिया ने बनाया इतिहास
विज्ञापन

3 of 5
Auto Sales - फोटो : AI
जीएसटी 2.0 से पहले कारोबार पर असर
दूसरी तिमाही वित्त वर्ष 26 (जुलाई-सितंबर 2025) में कार सेल्स में गिरावट आई। क्योंकि लोग 22 सितंबर को लागू होने वाले जीएसटी कटौती का इंतजार कर रहे थे। नए टैक्स रेट के तहत, छोटी कारों पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत और एसयूवी पर जीएसटी 40 प्रतिशत कर दी गई है।

फैक्ट्री से डीलरशिप को भेजी गई कारों की संख्या 1.5 प्रतिशत गिरकर 10.40 लाख रही। लेकिन दोपहिया वाहनों की बिक्री 7.4 प्रतिशत बढ़कर 55.6 लाख पर पहुंच गई।
  • अक्तूबर 2025: जीएसटी 2.0 का असर दिखा
  • जीएसटी लागू होने के बाद अक्तूबर में मार्केट में उछाल आया:
  • कार डिस्ट्रीब्यूशन 17.2 प्रतिशत बढ़कर 4,60,739 यूनिट पहुंचा
  • दोपहिया बिक्री 2.1 प्रतिशत बढ़कर 21.64 लाख यूनिट रही

यह भी पढ़ें - Airless Tyres: एयरलेस बनाम ट्यूबलेस टायर में कौन है बेहतर विकल्प? जानें कीमत, फायदे और नुकसान

4 of 5
Auto Sales - फोटो : AI
रिटेल सेल्स ने बनाया नया रिकॉर्ड
VAHAN (वाहन) पोर्टल के डेटा के अनुसार, रिटेल वाहन पंजीकरण इस अवधि में 40.5 प्रतिशत बढ़कर 40,23,923 यूनिट्स पहुंचे। जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

रिटेल सेल्स ब्रेकअप:
  • दोपहिया: 51.76 प्रतिशत बढ़कर 31,49,846 यूनिट्स
  • तीन पहिया: 5.43 प्रतिशत बढ़कर 1,29,517 यूनिट्स
  • कारें: 11.35 प्रतिशत बढ़कर 5,57,373 यूनिट्स
  • कमर्शियल वाहन: 17.69 प्रतिशत बढ़कर 1,07,841 यूनिट्स

यह भी पढ़ें - CNG Crisis: मुंबई में सीएनजी सप्लाई बाधित, ईंधन स्टेशन पर लगी लंबी कतारें, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Auto Sales: प्रीमियम मोटरसाइकिलों की रफ्तार तेज, एंट्री-लेवल बाइकों की बिक्री में भारी गिरावट, जानें वजह 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Auto Sales - फोटो : अमर उजाला
फेस्टिव सीजन और GST का मेल बना बंपर सेल
FADA (फाडा) अध्यक्ष सी. एस. विनेश्वर के अनुसार, "अक्तूबर 2025 भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए ऐतिहासिक महीना रहा। जहां जीएसटी सुधार, त्योहारों की मांग और ग्रामीण बाजार की वापसी ने मिलकर रिकॉर्ड तोड़ बिक्री करवाई।"

उन्होंने इसे 'हर्डल रेस' जैसा बताया। जहां सितंबर की धीमी शुरुआत के बाद अक्तूबर में मांग, त्योहार और टैक्स कट का असर एक साथ महसूस हुआ। 

यह भी पढ़ें - Racing: जेके टायर नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप खत्म, नए चैंपियंस का रहा जलवा 

यह भी पढ़ें - College Bikes: पहली बार बाइक लेने वालों के लिए टॉप-5 बेस्ट 125cc मोटरसाइकिलें, जानें कीमत, पावर और फीचर्स

यह भी पढ़ें - EV: भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बाजार में दिलचस्प मोड़, विनफास्ट ने बिक्री में टेस्ला को पछाड़ा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें