फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odysse Electric Vehicles: ओडिसी ने फ्लिपकार्ट के साथ की साझेदारी, ई-कॉमर्स के जरिए भी बेचेगी वाहन

Fri, 14 Jul 2023 04:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Odysse Vader Electric Bike - फोटो : Odysse
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Odysse Electric Vehicles (ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) ने ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस Flipkart (फ्लिपकार्ट) के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी का एलान किया है। कंपनी का कहना है कि इस साझेदारी का मकसद देशभर में ग्राहकों को नए लॉन्च ऑफर के साथ ओडिसी के लेटेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटरों की रेंज को प्री-बुक करने और खरीदने का सहज और परेशानी मुक्त एक्सपीरियंस देना है। 
विज्ञापन

2 of 5
Odysse Vader Electric Bike - फोटो : Odysse
ओडिसी उत्पादों की पूरी रेंज जिसमें 7-इंच एंड्रॉइड डिस्प्ले के साथ भारत की पहली मोटरबाइक - Vader (वेडर), स्पोर्टी ई-बाइक - Evoqis (इवोकिस), Hawk Plus (हॉक प्लस) जैसे हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर, और Racer Lite V2 (रेसर लाइट वी2) और E2Go Lite (ई2 गो लाइट) जैसे लो स्पीड स्कूटर और इसके वैरिएंट्स जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। इस साझेदारी के साथ, कंपनी का लक्ष्य पूरे भारत में ग्राहकों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस तक पहुंचने और उन्हें अपनाने के तरीके में बदलाव लाना है।
विज्ञापन

3 of 5
Odysse V2 Electric Scooter - फोटो : Odysse
ओडिसी इलेक्ट्रिक वाहन के मुताबिक कंपनी ऑनलाइन, मोबाइल और डीलरशिप सहित विभिन्न चैनलों पर एक इंटीग्रेटेड एक्सपीरिसंय देने की कोशिश करती है। फ्लिपकार्ट की पहुंच, कस्टमर इनसाइट और ऑनलाइन मार्केटप्लेस एक्सपीरिंय के जरिए, ओडिसी अपने ग्राहकों को उंगलियों पर ओडिसी के इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी रेंज पेश करना चाहती है।

4 of 5
Odysse V2 Electric Scooter - फोटो : Odysse
इस मौके पर ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ नेमिन वोरा ने कहा, "टेक्नोलॉजी से चलने वाले आज के युग में, ई-कॉमर्स समाज के सभी वर्गों के ग्राहकों की एक विस्तृत रेंज तक पहुंचने के लिए एक पावरफुल जरिए के रूप में उभरा है। फ्लिपकार्ट के साथ हमारी साझेदारी हमारी पहुंच का विस्तार करने के लिए एक रणनीतिक कदम है। व्यापक दर्शक वर्ग, उन्हें इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और टिकाऊ प्रौद्योगिकी में लेटेस्ट प्रगति तक आसानी से पहुंचने और अपनाने में सक्षम बनाता है। ई-कॉमर्स की सुविधा और पहुंच का लाभ उठाकर, हमारा लक्ष्य ज्यादा व्यक्तियों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नए युग को अपनाने के लिए सशक्त बनाना है, जिससे एक उज्जवल और अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त हो सके।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Odysse Hawk Plus - फोटो : Odysse
क्या होंगे फायदे
ओडिसी और फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की परेशानी मुक्त खरीद को सक्षम करने के लिए स्पेशल डील, डिस्काउंट और आकर्षक फाइनेंसिंग स्कीम की पेशकश करेंगे।

इसके अलावा, फ्लिपकार्ट का मजबूत डिलीवरी नेटवर्क और कस्टमर सपोर्ट सर्विस अपने सभी खरीदारों के लिए ओडिसी उत्पादों को खरीदने का एक सहज और परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें