फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपका पीयूसी एक्सपायर होने वाला है?: घर बैठे ऐसे चेक करें सर्टिफिकेट की वैधता, वरना नहीं मिलेगा पेट्रोल

Fri, 23 Oct 2026 04:43 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली में No PUC, No Fuel पॉलिसी का एलान।
  • एक नवंबर से नॉन-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध।
  • परिवहन पोर्टल पर ऑनलाइन जांचें वैधता ।
  • mParivahan एप से भी पीयूसी करें चेक।
विज्ञापन
1 of 3
घर बैठे जांचे पीयूसी की करें जांच - फोटो : एआई जनरेटेड
अगर आप दिल्ली में गाड़ी चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए No PUC, No Fuel यानी वैध प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं तो ईंधन नहीं वाली नीति लागू कर दी है। इसके साथ ही एक नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी में नॉन-BS6 (Non-BS6) वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
ऐसे में अपनी गाड़ी का पॉल्यूशन अंडर कंट्राेल यानी PUC सर्टिफिकेट जांचना जरूरी हो गया है। नहीं तो आपको भारी चालान चुकाना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, पेट्रोल पंपों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे वैध PUCC के बिना गाड़ियों को ईंधन (रिफिल) न दें। ऐसे में मुश्किल से बचने के लिए कार मालिकों को सलाह दी जाती है कि वे पेट्रोल पंप पहुंचने से पहले घर बैठे ऑनलाइन अपने PUC की वैधता जरूर जांच लें।

कैसे चेक करें अपना पीयूसी स्टेटस?
इसके लिए किसी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे आसानी से आधिकारिक सरकारी पोर्टल के जरिए कुछ ही मिनटों में पीयूसी की जांच कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए गए इन स्टेप्स को फाॅलो करें....
  • सबसे पहले आधिकारिक परिवहन वेबसाइट खोलें।
  • इसके बाद ऑनलाइन सर्विस सेक्शन में जाएं और पीयूसी का विकल्प चुनें।
  • अब अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद अपने चेसिस नंबर के आखिरी पांच कैरेक्टर, जो आपकी आरसी यानी RC पर छपे होते हैं, उन्हें डालें।
  • अब स्क्रीन पर आया कैप्चा कोड भरकर पीयूसी डिटेल्स पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही स्क्रीन पर आपका सर्टिफिकेट नंबर, वैधता की तारीखें और टेस्ट में दर्ज एमिशन यानी की उत्सर्जन रीडिंग सामने आ जाएगी।
  • जानकारी भरते समय रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर को ध्यान से जांचें। नंबर या अक्षर गलत दर्ज होने पर रिकॉर्ड नहीं दिख सकता।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
घर बैठे जांचे पीयूसी की करें जांच - फोटो : एआई जनरेटेड
mParivahan एप के कैसे देखें प्रदूषण सर्टिफिकेट की वैधता
इसके अलावा आप mParivahan एप से भी पीयूसी को आसानी से चेक कर सकते हैं। अगर आप मोबाइल एप के जरिए आसानी से स्टेटस देखना चाहते हैं, तो एमपरिवहन एप उपयोगी हो सकता है।
  • इसके लिए अपने स्मार्टफोन में सबसे पहले एमपरिवहन एप डाउनलोड करें और फिर साइन इन करें।
  • अगर आपका वाहन एप की लिस्ट में नहीं है, तो उसे मैन्युअली एड करें।
  • वाहन का प्रोफाइल या होम स्क्रीन पर दिया गया व्हीकल सेक्शन खोलें।
  • इसके बाद वैधता देखने के लिए पीयूसीसी के विकल्प को चुनें।
  • अगर आपके पास एक से ज्यादा वाहन हैं, तो यह एप बेहद काम का साबित होता है, क्योंकि आप अपने सभी वाहनों की जानकारी एक ही जगह सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
घर बैठे जांचे पीयूसी की करें जांच - फोटो : एआई जनरेटेड
कितने समय तक वैध रहता है पीयूसी सर्टिफिकेट?
यहां पर यह भी एक अहम सवाल खड़ा होता है, तो नए वाहनों को आमतौर पर रजिस्ट्रेशन की तारीख से एक साल तक का कवरेज मिलता है। इसके बाद यह सर्टिफिकेट आमतौर पर छह-छह महीने के लिए ही वैध रहता है। चूंकि छह महीने का यह साइकल काफी छोटा होता है, इसलिए अक्सर लोगों को इसकी एक्सपायरी का ध्यान नहीं रहता और वे चूक जाते हैं।
एक्सपर्ट्स कहते हैं इस चूक से बचने के लिए एक्सपायरी डेट से ठीक एक हफ्ता पहले अपने फोन में रिमाइंडर सेट कर लें, खासकर तब जब आप दिल्ली या उसके आसपास ड्राइव करते हैं, जहां फ्यूल स्टेशनों पर वैध सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया हो।

अगर ऑनलाइन कोई रिकॉर्ड न दिखे तो क्या करें?
  • हाल ही में हुआ है टेस्ट: अगर आपका टेस्ट बहुत हाल ही में हुआ है, तो थोड़ा इंतजार करें और कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें। ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट होने तक टेस्टिंग सेंटर द्वारा दिया गया पेपर सर्टिफिकेट संभाल कर अपने पास रखें।
  • टाइपिंग की गलती: रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस कैरेक्टर भरते वक्त स्पेलिंग या टाइपिंग एरर दोबारा चेक कर लें, क्योंकि अक्सर अंग्रेजी का अक्षर O और गणित का नंबर 0 आपस में मिल जाते हैं और कन्फ्यूजन होता है।
  • आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें: कुछ थर्ड-पार्टी टूल्स बिना चेसिस नंबर मांगे वैधता चेक करने का दावा करते हैं, लेकिन वे आपकी निजी डिटेल्स इकट्ठा कर लेते हैं। इसलिए केवल आधिकारिक पोर्टल और एप का ही इस्तेमाल करें। अपने प्राइवेसी को दांव पर न लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें