फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदनी है BS4 बाइक या कार, तो जबरदस्त डिस्काउंट की ‘बरसात’ का न करें इंतजार

Wed, 04 Mar 2020 03:48 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मार्च 2017 के आखिरी तीन दिन में BS3 गाड़ियों पर मिली थी जमकर छूट
  • इस बार वाहन निर्माता कंपनियों ने पहले ही कर ली तैयारी
  • BS6 लागू होने में कुछ ही दिन बाकी
  • 31 मार्च, 2020 के बाद नहीं होगा BS4 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
BS4 Discount - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप का या बाइक खरीदने की सोच रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं कि मार्च 2017 की तरह ऑटो कंपनियां औने-पौने दाम में अपने वाहन बेच कर स्टॉक क्लियर करेंगी। तो आपका इंतजार बेकार साबित भी हो सकता है। बीएस6 आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और काउंट डाउन शुरू हो चुका है। बावजूद इसके बंसत के मौसम में डिस्काउंट की बहार गायब है।

विज्ञापन

 

बीएस3 की तरह नहीं मिलेगा डिस्काउंट

कार कंपनियों का कहना है कि इस बार वैसा डिस्काउंट देखने को नहीं मिलेगा, जो तीन साल पहले दिया गया था। उस समय कार कंपनियों को जबरदस्त झटका था और उन्हें बीएस3 की समयसीमा बढ़ाने का लेकर सुप्रीम कोर्ट से राहत की उम्मीद थी। साथ ही कार कंपनियां भी पूरी करह से तैयार नहीं थी, लेकिन इस बार पूरी तैयारी है।
 

बेहद कम बची है इन्वेंट्री

ऑटो कंपनियों ने पहले ही बीएस4 कारों को बनाना बंद कर दिया है। मारुति से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि कंपनी पहले ही जनवरी के आखिर तक बीएस4 कारों को बनाना बंद कर चुकी है और देश के सारे डीलरशिप्स पर बीएस4 वाहनों की इन्वेंट्री 4,000 यूनिट्स के आसपास है, जो दो दिनों में ही खत्म हो सकती है। वहीं मारूति अपनी ज्यादातर कारों को पहले ही बीएस6 पोर्टफोलियो में अपग्रेड कर चुकी है।
 

डिस्काउंट का कोई ईरादा नहीं

वहीं एक प्रमुख कॉमर्शियल वाहन निर्माता का कहना है कि वे अब केवल ऑन डिमांड ही बीएस4 वाहनों को बना रहे हैं, जिन्हें जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी कार निर्माता कंपनियां होंडा कार्स, टोयोटा, रेनो इंडिया पहले ही बीएस4 वाहनों के निर्माण पर रोक लगा चुकी हैं। ह्यूंदै से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक वे फरवरी के पहले हफ्ते में बीएस4 वाहनों का प्रोडक्शन बंद कर चुके हैं और उनकी फैक्टरी में स्टॉक न के बराबर है। वहीं ह्यूंदै के नेटवर्क में 7000 यूनिट्स के  के आसपास बची हैं, जो मात्र एक हफ्ते की है। वहीं कंपनी का इन बची हुई यूनिट्स पर कोई अतिरिक्त डिस्काउंट देने का कोई ईरादा नहीं है।

2017 में मची थी ‘भगदड़’

ऑटो सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि 29 मार्च 2017 को भी सुप्रीम कोर्ट ने ऑटो कंपनियों की याचिका को खारिज करते हुए मात्र दो दिन में अपना बीएस3 स्टॉक खत्म करने का आदेश दिया था। उस दौरान बाजार में उहापोह की स्थिति पैदा हो गई थी। उस समय शीर्ष अदालत ने मात्र तीन दिन का वक्त दिया था। देशभर में बीएस3 गाड़ियों को खरीदने को लेकर शोरूम्स के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। कंपनियों का दावा था कि उस दौरान उनके पास स्टॉक में करीब 8.2 लाख गाड़ियां थीं। लेकिन इस बार पहले ही जरूरी एहतियात ले लिए गए हैं।

31 मार्च के बाद रजिस्ट्रेशन नहीं            

कंपनियों का कहना है कि पिछले साल त्योहारी सीजन में काफी कुछ स्टॉक खत्म हो गया था, वहीं साल के आखिर में अच्छा खासा डिस्काउंट दिया गया था। 2017 में जो यकायक स्थिति बनी उसकी एक बड़ी वजह यह भी थी कि उस दौरान बीएस3 गाड़ियां प्रोडक्शन में थीं। लेकिन बीएस4 को लेकर सरकार ने पहले बोलना शुरू कर दिया था और सरकार इस पर अडिग थी। वहीं कंपनियों को यह भी पता है कि 31 मार्च के बाद बीएस4 गाड़ियां रजिस्टर्ड नहीं होंगी।
 

जम कर किया निर्यात

वहीं कंपनियों ने बेहद सूझबूझ दिखाते हुए अपने बीएस4 वाहनों को निर्यात भी किया। क्योंकि नेपाल, द अफ्रीका, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, भूटान में अभी भी बीएस4 वाहनों की मांग की है। हाल ही में रेनो ने अपनी प्रसिद्ध 4-मीटर वाली रेनो ट्राइबर के बीएस4 वर्जन को दक्षिण अफ्रीका में उतारा है, और जल्द ही इंडोनेशिया में भी उतारा जाएगा।  
 
विज्ञापन

दोपहिया पर 15 मार्च के मिल सकता है डिस्काउंट!

वहीं ऑटोमोबाइल डीलर्स की संस्था फाडा का कहना है कि फोर व्हीलर्स के साथ इन्वेंट्री की कोई समस्या नहीं हैं, लेकिन दो पहिया वाहनों के साथ ऐसा है, क्योंकि सेकेंडरी नेटवर्क में अभी काफी स्टॉक है, जहां पर कुछ ब्रांड्स अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं। वहीं बजाज ऑटो और होंडा मोटरसाइकल्स एंड स्कूटर इंडिया ने 15 जनवरी के बाद बीएस4 वाहनों का निर्माण बंद कर दिया है। हीरो मोटोकॉर्प का कहना है कि उनके डीलर्स के पास सामान्य इन्वेंट्री है और उनका बीएस4 स्टॉक रूरी तरह बिक चुका है। वहीं वे उनके ज्यादातर प्रोडक्ट्स बीएस6 में आ चुके हैं। ऐसे में हैवी डिस्काउंट्स का कोई मतलब नहीं रह गया है। वहीं हीरो मोटोकॉर्प के कुछ डीलर्स का कहना है कि उनके पास बीएस4 वाहनों का अभी भी कुछ मॉडल्स का स्टॉक बाकी है, जिस पर वे 15 मार्च के बाद डिस्काउंट ऑफर करेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें