Nissan (निसान) ने भारत में X-Trail, Qashqai और Juke एसयूवी को शोकेस किया है। जापानी कार निर्माता की भारतीय सहायक कंपनी Nissan India (निसान इंडिया) ने एलान किया है कि वह भारतीय बाजार के लिए अपने दो सबसे लोकप्रिय वैश्विक मॉडलों की व्यवहार्यता का अध्ययन कर रही है। निसान ने यह भी पुष्टि की है कि इस महीने से भारत में X-Trail (एक्स-ट्रेल) और Qashqai (काश्काई) की सड़कों पर टेस्टिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
2 of 6
Nissan Juke
- फोटो : Nissan
इन ग्लोबल-स्पेक यूटिलिटी व्हीकल्स को चेन्नई में कंपनी के मैन्युफेक्चरिंग प्लांट के चारों ओर निसान टॉप इंजीनियरों द्वारा टेस्ट किया जा रहा है। इन दो एसयूवी के अलावा, कार निर्माता ने Juke को भी पेश किया है। निसान के मुताबिक, इसका मकसद तेजी से विकसित हो रहे भारतीय उपभोक्ता आधार के लिए इसकी उपयुक्तता का आकलन करना है।
विज्ञापन
3 of 6
Nissan Qashqai
- फोटो : Nissan
कंपनी ने एक प्रेस बयान में कहा, "विशेष रूप से भारतीय सड़कों और अलग-अलग इलाकों में उनकी अनुकूलन क्षमता पर ध्यान केंद्रित करते हुए, इन टेस्टिंग के दौरान ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर कार की क्षमता का आकलन करेंगे।" निसान का कहना है कि आने वाले हफ्तों में वह भारतीय बाजार में भविष्य के संभावित वाहन लाइन-अप के लिए अपने वैश्विक पोर्टफोलियो से मॉडलों की व्यवहार्यता की पहचान करेगी।
4 of 6
Nissan X-Trail
- फोटो : Nissan
एक बार टेस्टिंग पूरी हो जाने के बाद, निसान एक्स-ट्रेल की बिक्री सबसे पहले शुरू की जाएगी। उसके बाद अन्य मॉडलों की बिक्री शुरू होगी। कंपनी का कहना है कि इसकी व्यापक समीक्षा में घरेलू और निर्यात विनिर्माण की दीर्घकालिक व्यवहार्यता के लिए भविष्य के स्थानीय उत्पादन को सुरक्षित करना भी शामिल है। निसान लंबी अवधि में इलेक्ट्रिक वाहन की संभावनाएं भी तलाश रही है। हालांकि, अभी तक कोई निश्चित समय सीमा सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
5 of 6
Nissan Juke
- फोटो : Nissan
निसान इंडिया के प्रेसिडेंट फ्रैंक टोरेस ने कहा, "भारतीय बाजार में असीम संभावनाएं हैं, और यह महत्वपूर्ण है कि हम मॉडर्न भारतीय ग्राहकों की चाहत और जरूरतों के मुताबिक सबसे अच्छे व्हीकल लाइन-अप पेश करें। भारत में निसान मैग्नाइट की सफलता के बाद, हमने अपना ध्यान मजबूत करने और उच्च गुणवत्ता वाली एसयूवी पर अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाने की योजना बनाई है जो हमारी प्रतिष्ठा का पर्याय बन गई हैं।
उन्होंने आगे कहा, "निसान मैग्नाइट की सफलता ने दिखाया है कि भारतीय बाजार के लिए क्या संभव है जब आप एक उत्कृष्ट उत्पाद को विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता के साथ जोड़ते हैं, जो मजबूत सरकारी साझेदारी द्वारा समर्थित है। हम भारत में निसान की उपस्थिति को मजबूत करने और अपने भारतीय ग्राहकों के लिए और ज्यादा इनोवेश और उत्साह प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।"