फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan: निसान के सीईओ की होगी छुट्टी? होंडा डील फेल होने के बाद कंपनी कर रही नया प्लान!

Thu, 27 Feb 2025 06:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nissan Motor Co. (निसान मोटर कंपनी) अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को बदलने की तैयारी कर रही है। कंपनी की कमजोर वित्तीय स्थिति और होंडा के साथ विलय डील के टूटने के बाद यह फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
Makoto Uchida, President and CEO of Nissan - फोटो : Nissan
Nissan Motor Co. (निसान मोटर कंपनी) अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को बदलने की तैयारी कर रही है। कंपनी की कमजोर वित्तीय स्थिति और होंडा के साथ विलय डील के टूटने के बाद यह फैसला लिया जा सकता है।

होंडा से डील फेल, अब सीईओ की कुर्सी खतरे में!
निसान के डायरेक्टर नए सीईओ की तलाश कर रहे हैं। मौजूदा सीईओ माकोतो उचिदा, जो पिछले 22 सालों से कंपनी में हैं, साल 2019 से सीईओ के पद पर हैं। हालांकि, निसान की आर्थिक हालत खराब होने के कारण अब उनके हटने की अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने पहचान न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी है, क्योंकि विचार-विमर्श निजी है। निसान ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
Nissan Armada - फोटो : Nissan
उचिदा ने हाल ही में कहा था कि अगर उनसे पद छोड़ने के लिए कहा जाता है, तो वह तैयार हैं। लेकिन वह निसान की हालत सुधारने के बाद ही ऐसा करना चाहेंगे। उन्होंने निवेशकों को यह भी बताया कि मार्च में खत्म होने वाले वित्तीय वर्ष में कंपनी को 80 अरब येन (536 मिलियन डॉलर) का नुकसान हो सकता है। जबकि 9 महीने पहले कंपनी को 380 अरब येन का मुनाफा होने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

3 of 6
Honda Nissan Mitsubishi - फोटो : Honda
होंडा और निसान के बीच डील क्यों फेल हुई?
पिछले साल उचिदा ने होंडा के साथ गठजोड़ करने की योजना बनाई थी। दोनों कंपनियों ने संयुक्त होल्डिंग कंपनी बनाने के लिए एक समझौता किया था, लेकिन शर्तों पर सहमति नहीं बनने के कारण यह डील रद्द हो गई।

हालांकि, होंडा और निसान अब भी मित्सुबिशी मोटर्स के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक-व्हीकल बैटरियों और सॉफ्टवेयर डेवेलपमेंट पर काम करेंगे।

4 of 6
Nissan Leaf Electric Car - फोटो : Nissan
निसान की आर्थिक स्थिति क्यों बिगड़ी?
निसान पर अगले साल बड़ी कर्ज राशि चुकाने का दबाव है, और तीनों बड़ी क्रेडिट एजेंसियों ने इसकी रेटिंग को 'जंक' कैटेगरी में डाल दिया है।

कंपनी को उपभोक्ताओं को आकर्षित करने में मुश्किल हो रही है क्योंकि उसके वाहन पुराने मॉडल पर आधारित हैं। इसके चलते उसे बड़े डिस्काउंट और प्रमोशन्स देने पड़ रहे हैं, जिससे उसका घाटा बढ़ता जा रहा है।

बीते नवंबर में कंपनी ने 9,000 कर्मचारियों की छंटनी और 20 प्रतिशत उत्पादन क्षमता कम करने की योजना का एलान किया था।
विज्ञापन

5 of 6
Nissan X-Trail SUV - फोटो : Nissan Motor India
निसान को नया पार्टनर मिल सकता है?
निसान की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर और पुरानी साझेदार Renault SA (रेनो एसए) ने होंडा के साथ डील खत्म करने के फैसले का समर्थन किया। रेनो के सीईओ लुका डे मेओ ने यह भी कहा कि भविष्य में चीन की झेजियांग गीली होल्डिंग ग्रुप कंपनी शायद निसान की तुलना से बेहतर पार्टनर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
इसी बीच, आईफोन बनाने वाली कंपनी हॉन हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री कंपनी (Hon Hai Precision Industry Co.), जिसे Foxconn (फॉक्सकॉन) के नाम से जाना जाता है, ने दिसंबर में निसान में हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की थी और अब रेनो के 36 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए भी तैयार है। फॉक्सकॉन इलेक्ट्रिक-व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग में अपनी जगह बनाना चाहती है और इसके लिए पार्टनर की तलाश कर रही है।

इसके अलावा, अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म केकेआर एंड कंपनी ने निसान में निवेश करने पर विचार कर रही है, जिससे कंपनी की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। जैसा कि ब्लूमबर्ग न्यूज ने इस महीने की शुरुआत में मामले से परिचित लोगों के हवाले से बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें