फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार में नई BS6 इंजन Nissan Kicks पड़ेगी सब पर भारी, पिछड़ जाएंगी Hyundai Creta और Kia Seltos

Thu, 30 Apr 2020 11:36 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
New Nissan Kicks
भारतीय बाजार में जल्दी ही बीएस6 Nissan Kicks लॉन्च होने जा रही है। कंपनी का कहना है कि यह गाड़ी अपने सेगमेंट में सबसे दमदार इंजन के साथ बाजार में उतरेगी। Nissan Kicks की टक्कर बाजार में ह्यूंदै क्रेटा (Hyundai Creta) और किआ सेल्टॉस (Kia Seltos) जैसी एसयूवी से होगी। इस नई कार में 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 153 बीएचपी की पावर और 254 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि 2020 Hyundai Creta और Kia Seltos में 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 138 बीएचपी और 242 एमएम का टार्क मिलता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Nissan KICKS - फोटो : Amar Ujala

मिलेंगे कई यूनीक फीचर्स

Nissan Kicks 8-स्पीड CVT गियरबॉक्स से लैस होगी। वहीं इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा। Nissan Kicks टर्बो में कुछ हाई-एंड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इनमें ऑटोमैटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, कई एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, हिल-स्टार्ट असिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Nissan Kicks - फोटो : Social Media

मर्सिडीज ने बनाया इंजन

Nissan Kicks के इंजन को Daimler और Nissan Renault ने मिलकर बनाया है। बता दें कि यह इंजन मर्सिडीज ए-क्लास और जीएलए सहित कई अन्य मॉडल्स में भी दिया गया है। Nissan Kicks बीएस6 सिर्फ पेट्रोल इंजन में आएगी। वहीं किक्स का टर्बो वैरिएंट की कीमत मौजूदा निसान किक्स से एक लाख रुपये ज्यादा होगी। मौजूदा निसान 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन की एक्स-शोरूम कीमत 9.55 लाख रुपये से शुरू है।  

4 of 5
Nissan kicks

निसान ला रही है छोटी एसयूवी

बता दें कि निसान अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी भी लॉन्च करने की तैयारी में है, जो दो इंजन विकल्प के साथ बाजार में आएगी। इसमें 71 बीएचपी पावर वाला 1.0-लीटर पेट्रोल और 99 बीएचपी पावर वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। बाजार में इसकी कीमत 9.55 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं बाजार में इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू और टाटा नेक्सॉन जैसी एसयूवी से होगा। बता दें कि इस नई कार को 2020 इंडियन ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nissan Kicks - फोटो : Nissan

रेनो-निसान नहीं बेचेगी डीजल इंजन

पिछले साल लॉन्च हुई निसान किक्स को लोगों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को 1.5 लीटर K9K टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन और 108 बीएचपी- 240 एनएम के साथ भी पेश किया गया था। यह 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स डीजल मोटर से लैस है। हालांकि अब नए बीएस6 मानक के चलते रेनो और निसान दोनों ने भारत में बेचे जाने वाले अपने डीजल इंजन बंद कर दिए हैं। K9K इंजन को बदलने के लिए ही Renault और Nissan 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ला रहे है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें