निसान ने भारत में ग्रेविटे B-MPV लॉन्च की। रेनो ट्राइबर पर आधारित इस 7-सीटर एमपीवी में 1.0-लीटर इंजन, 150 सीटिंग कॉन्फिगरेशन और 6 स्टैंडर्ड एयरबैग सहित कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
जापानी ऑटोमेकर Nissan (निसान) ने भारत में अपनी नई 7-सीटर B-MPV Gravite (बी-एमपीवी ग्रेविटे) को लॉन्च कर दिया है। इसकी इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये से ऊपर रखी गई है, जो शुरुआती 1,001 यूनिट्स के लिए सीमित होगी। कंपनी ने बताया कि बुकिंग मंगलवार रात से शुरू हो जाएगी।
यह लॉन्च निसान की प्रोडक्ट एक्सपेंशन रणनीति का हिस्सा है। जिसके तहत कंपनी इस साल एक कॉम्पैक्ट एसयूवी और अगले साल एक तीन-रो सात-सीटर एसयूवी भी पेश करेगी। ग्रेविटे कुल आठ वेरिएंट्स में आएगी, जबकि डुअल-सिलेंडर सीएनजी वेरिएंट को बाद में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
Nissan Gravite MPV
- फोटो : Nissan
Renault Triber से Gravite का क्या रिश्ता है?
Nissan Gravite और Renault (रेनो) की Renault Triber (रेनो ट्राइबर) के बीच कई समानताएं देखने को मिलती हैं। इसकी वजह दोनों कंपनियों का गठजोड़ है, जिसके तहत जॉइंट मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी शेयरिंग और आरएंडडी पर काम होता है।
विज्ञापन
3 of 7
Nissan Gravite MPV
- फोटो : Nissan
Nissan Gravite में कौन-सा इंजन मिलता है?
ग्रेविटे में 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो करीब 72 hp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 5-स्पीड AMT (EZ Shift) के साथ पेश किया गया है।
4 of 7
Nissan Gravite MPV
- फोटो : Nissan
Gravite का एक्सटीरियर कैसा है?
डिजाइन के मामले में Gravite का साइड प्रोफाइल ट्राइबर से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन निसान ने इसमें कुछ अलग एलिमेंट्स जोड़े हैं।
फ्रंट में LED DRLs दिए गए हैं, जिन्हें जोड़ती हुई क्रोम स्ट्रिप, बोनट पर उभरी हुई क्रीज और ‘GRAVITE’ क्रोम लेटरिंग इसे ज्यादा आक्रामक लुक देती है। हनीकॉम्ब ग्रिल और बंपर पर C-शेप क्रोम इंसर्ट्स इसे हल्का SUV-स्टांस देते हैं।
पीछे की ओर LED टेललैंप्स, उनके बीच क्रोम स्ट्रिप और बीच में निसान लोगो मिलता है। रियर बंपर पर भी C-शेप डिजाइन एलिमेंट्स जारी रहते हैं। साइड में व्हील आर्च के ऊपर ब्लैक क्लैडिंग, दरवाजों के निचले हिस्से पर ब्लैक इंसर्ट्स और Gravite ब्रांडिंग दी गई है।
विज्ञापन
5 of 7
Nissan Gravite MPV
- फोटो : Nissan
Nissan Gravite किन रंगों में उपलब्ध है?
Gravite को कुल पांच रंगों में पेश किया गया है। जिसमें फॉरेस्ट ग्रीन, ओनिक्स ब्लैक, मेटैलिक ग्रे, ब्लेड सिल्वर और स्टॉर्म व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Nissan Gravite MPV
- फोटो : Nissan
Nissan Gravite का इंटीरियर और फीचर्स कैसे हैं?
केबिन में डुअल-टोन बेज और ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। आगे की दोनों सीटों पर एडजस्टेबल आर्मरेस्ट मिलते हैं।
फीचर्स में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और AC के लिए फिजिकल बटन शामिल हैं।
कंपनी का दावा है कि Gravite में 150 से ज्यादा सीटिंग कॉन्फिगरेशन संभव हैं। इसके अलावा कुल 31 लीटर से ज्यादा स्टोरेज स्पेस मिलता है। जिसमें फ्रंट रो में 17 लीटर और सेकेंड व थर्ड रो में 14 लीटर से अधिक स्टोरेज शामिल है।
Gravite में क्या सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं?
Nissan Gravite में 45 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें से 30 से ज्यादा स्टैंडर्ड हैं। इनमें
6 एयरबैग, TPMS, हिल स्टार्ट असिस्ट, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट और ABS with EBD जैसे फीचर्स शामिल हैं।