मारुति सुजुकी नई 2022 ब्रेजा की लॉन्चिंग के साथ एक बार फिर देश में सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लीडर बनने का लक्ष्य रखती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि नई ब्रेजा में नया क्या है और यह पुराने मॉडल से कितनी अलग है।
विज्ञापन
1 of 10
2022 Maruti Suzuki Brezza Vs Old Vitara Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
2022 Maruti Suzuki Brezza: मारुति सुजुकी नई 2022 ब्रेजा की लॉन्चिंग के साथ एक बार फिर देश में सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लीडर बनने का लक्ष्य रखती है। आउटगोइंग विटारा ब्रेजा मॉडल काफी लोकप्रिय था और इसकी अच्छी खासी बिक्री होती थी। यह किआ सोनेट, ह्यूंदै वेन्यू और टाटा नेक्सन जैसे प्रतिद्वंद्वियों से नए सिरे से मुकाबला करने के लिए नए अवतार में आई है। नई ब्रेजा पहली की तुलना में ज्यादा टेक्नोलॉजी और मॉडर्न फीचर्स के साथ आती है। इसलिए अपने सेगमेंट में यह प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देगी। यहां हम आपको बता रहे हैं कि नई ब्रेजा में नया क्या है और यह पुराने मॉडल से कितनी अलग है।
विज्ञापन
2 of 10
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
साइज में कितना अंतर
हालांकि 2022 ब्रेजा को एक 'ऑल-न्यू' वर्जन के रूप में पेश किया गया है, लेकिन यह पुराने वर्जन के समान ग्लोबल सी / टेक प्लेटफॉर्म को बरकरार रखता है। इसकी वजह से इसका व्हीलबेस पहले की तरह 2,500 मिमी है। और यहां तक कि इसकी लंबाई और चौड़ाई भी पुराने मॉडल के जितनी ही है। हालांकि नया वर्जन पुराने वर्जन से थोड़ा ऊंचा है। दोनों में बूट स्पेस भी एक जैसा 328 लीटर है।
नई ब्रेजा
पुरानी विटारा ब्रेजा
लंबाई
3,995mm
3,995mm
चौड़ाई
1,790mm
1,790mm
ऊंचाई
1,685mm
1,640mm
व्हीलबेस
2,500mm
2,500mm
विज्ञापन
3 of 10
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
कैसा है लुक और डिजाइन
ब्रेजा का एक्सटीरियर डिजाइन ज्यादा आकर्षक है, क्योंकि इसमें आउटगोइंग मॉडल की तुलना में कई प्रीमियम डिजाइन एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं। जैसे, फ्रंट ग्रिल (टॉप-स्पेक वैरिएंट) में गन-मेटल फिनिश है, बोनट ज्यादा चौड़ा है। इसके बंपर स्पोर्टियर हैं और चारों ओर बॉडी क्लैडिंग मिलती है। हाई वैरिएंट में डुअल एलईडी प्रोजेक्टर लैंप और एलईडी फॉग लैंप भी मिलते हैं। डुअल-टोन 16-इंच के अलॉय व्हील भी नए हैं।
4 of 10
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
एसयूवी के पीछे की तरफ, नई ब्रेजा में स्लिमर एलईडी टेल लैंप्स और टेलगेट पर चलने वाली लाउड ब्रेजा बैजिंग मिलती है। ZXI और ZXI+ वैरिएंट पर डुअल-टोन रंग ऑप्शन हैं। मारुति स्पेशल एक्सटीरियर डिजाइन पैकेज भी दे रही है, जिसका नाम 'टेरास्केप' और 'मेट्रोस्केप' है। कुल मिलाकर, डिजाइन को काफी शानदार बनाया गया है, और नई ब्रेजा आज के जमाने की मॉडर्न एसयूवी लगती है।
विज्ञापन
5 of 10
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
इंटीरियर और फीचर्स
हाल ही में अपडेट की गई बलेनो की तरह, नई ब्रेजा के केबिन को अपने पिछले मॉडल की तुलना में मॉडर्न बनाने के लिए बहुत ज्यादा काम किया गया है। डैशबोर्ड डिजाइन पूरी तरह से नया है, और एसयूवी अब डुअल-टोन ब्लैक-ब्राउन स्कीम (LXI और VXI ट्रिम्स में ऑल-ब्लैक) के साथ आती है। स्टीयरिंग व्हील, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 9 इंच का स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नया है और आपको बलेनो के केबिन की याद दिलाता है। इसमें ढेर सारे नए फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
नई ब्रेजा मारुति सुजुकी का पहला मॉडल है जिसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर दिया गया है। अब इसमें 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, वॉयस असिस्ट के साथ 9-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, Arkamys के म्यूजिक सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग और ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन के साथ वायरलेस फोन चार्जिंग मिलता है। स्टीयरिंग रेक और रीच एडजस्टमेंट को सपोर्ट करता है, जबकि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को अपडेट किया गया है और फ्रंट में ग्लोवबॉक्स में कूलिंग फंक्शनलिटी का फीचर भी दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 10
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
इंजन और पावर
हालांकि नई ब्रेजा में इंजन अभी भी 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मोटर है, यह पुराने मॉडल की तुलना में थोड़ा ज्यादा एडवांस्ड है। Brezza में न्यू जेनरेशन 1.5-लीटर K-Series माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है जो पहली बार Ertiga में दिया गया था। यह इंजन 102 bhp का पावर और 135 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नया K-Series पेट्रोल इंजन कम उत्सर्जन का वादा करता है और माइलेज को 20.15 किमी प्रति लीटर तक बढ़ाने का दावा करता है। यह इंजन एक मैनुअल गियरबॉक्स के साथ-साथ पैडल शिफ्टर्स के साथ एक ऑटोमैटिक यूनिट के साथ आता है।
8 of 10
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
ट्रांसमिशन
आउटगोइंग मॉडल की तरह, सभी वैरिएंट्स में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। जहां तक ऑटोमैटिक वर्जन की बात है, नए मॉडल में 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर को नए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर से बदल दिया गया है और यह पैडल शिफ्टर्स के साथ आता है। इसी तरह, माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक अब मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन में स्टैंडर्ड तौर पर उपलब्ध है। पुराने मॉडल में इसे सिर्फ ऑटोमैटिक के साथ पेश किया गया था।
9 of 10
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
माइलेज में कितना फर्क
नई ब्रेजा अपने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा माइलेज देती है। मैनुअल वर्जन में 20.15 किमी प्रति लीटर (पुराने वाले में 17.0 किमी प्रति लीटर) का एआरएआई-प्रमाणित ईंधन दक्षता आंकड़ा है। जबकि 6-स्पीड एटी में 19.80 किमी प्रति लीटर की दावा की गई माइलेज है, जो कि पुराने 4-स्पीड एटी के 18.76 किमी प्रति लीटर से ज्यादा है।
कीमत में कितना अंतर
2022 विटारा ब्रेजा की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि पुराने की कीमत 7.84 लाख रुपये से शुरू होती है। इसलिए, बेस LXI वर्जन में ज्यादा अंतर नहीं है। हालांकि, टॉप-एंड ZXI+ AT की कीमत पहले 11.49 लाख रुपये थी, और नए वर्जन की कीमत 2.45 लाख रुपये ज्यादा यानी 13.96 लाख रुपये है। यह इसे काफी ज्यादा महंगा बना देती है। वास्तव में, यह अपने कुछ प्रतिस्पर्धियों के डीजल वर्जन से भी ज्यादा महंगी है।