फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी नई Creta और Venue के दीवाने रहे लोग, ऑनलाइन हो रही सबसे ज्यादा पूछताछ

Sat, 06 Jun 2020 11:00 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
2020 Hyundai Creta auto expo - फोटो : For Refernce Only
नई ह्यूंदै क्रेटा (Hyundai Creta) ने आते ही धमाल मचा दिया है। क्रेटा ने वह कर दिखाया है, जो अच्छी से अच्छी गाड़ियां नहीं कर पाईं। मई के जारी बिक्री के आंकड़ों में ह्यूंदै क्रेटा मारुति सुजुकी को पछाड़ कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। लॉन्चिंग से लेकर लॉकडाउन के दौरान भी लोगों में क्रेटा का क्रेज देखने को मिला है। यहां तक कि क्रेटा की बुकिंग का आंकड़ा 24 हजार को पार कर चुका है।
 
विज्ञापन

2 of 7
Hyundai Creta 2020 in Auto Expo - फोटो : PTI (File)

16 मार्च को लॉन्च

ह्यूंदै के जारी आंकड़ों के मुताबिक ह्यूंदै क्रेटा को 16 मार्च को लॉन्च किया था और 25 मार्च से देशभर मॆं लॉकडाउन लागू हो गया और सभी शोरूम्स पर ताले लटक गए। इसका सबसे ज्यादा असर कार कंपनियों की बिक्री पर पड़ा। कंपनियों ने बिक्री बढ़ाने के लिए ऑनलाइन शोरूम्स खोल दिए। ह्यूंदै ने भी इस दौरान क्लिक टू बॉय ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
 
विज्ञापन

3 of 7
Shahrukh Khan received 2020 Hyundai Creta - फोटो : for Reference Only

सबसे ज्यादा एसयूवी को लेकर पूछताछ

हालांकि दक्षिण कोरियाई कंपनी ह्यूंदै का कहना है कि उसने जनवरी में ही डिजिटल प्लेटफॉर्म लाने का एलान कर दिया था। इस प्लेटफॉर्म पर अभी तक कंपनी के लगभग सभी डीलर्स आ चुके हैं। वहीं इससे कंपनी को अच्छा खासा रेस्पॉन्स भी मिल रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा एसयूवी को लेकर पूछताछ हो रही है।

4 of 7
Hyundai Creta 2020 - फोटो : for Reference Only

सात लाख लोग कर चुके हैं विजिट

कंपनी का कहना है कि पिछले दो महीने में क्लिक टू बॉय प्लेटफॉर्म पर सात लाख लोग विजिट कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी क्रेटा और वेन्यू को लेकर है। सबसे ज्यादा 65 फीसदी पूछताछ 2020 ह्यूंदै क्रेटा और वेन्यू को लेकर हो रही है। कंपनी का कहना है कि कुल बिक्री की हिस्सेदारी में 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सा क्लिक टू बॉय डिजिटल प्लेटफॉर्म का रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 7
2020 hyundai Creta - फोटो : for Reference Only

तोड़ा मारुति का रिकॉर्ड

क्रेटा की बात करें तो यह गाड़ी दशकों पुराना मारुति का रिकॉर्ड तोड़ कर सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन गई। लॉकडाउन नियमों में ढील के बाद मई में ऑटो कंपनियों ने कामकाज शुरू किया था। इस दौरान ह्यूंदै ने 3212 क्रेटा की बिक्री की। पुरानी क्रेटा के मुकाबले नई क्रेटा के लुक में बदलाव के चलते लोग नई क्रेटा को पंसद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
2020 Hyundai Creta - फोटो : For Refernce Only

पांच वैरिएंट

नई क्रेटा एसयूवी 5 इंजन-गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन और 5 वैरिएंट E, EX, S, SX और SX(O) में उपलब्ध है। नई क्रेटा में 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन विकल्प मिलता है। नई क्रेटा में किआ सेल्टोस में लगाए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2020 Hyundai Creta - फोटो : For Reference Only

माइलेज 21.4 किमी प्रति लीटर तक

ह्यूंदै का दावा है कि क्रेटा के टर्बो-पेट्रोल इंजन का माइलेज 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का माइलेज मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 16.8 किलोमीटर और IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 16.9 किलोमीटर प्रति लीटर है। डीजल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 21.4 किलोमीटर और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं इसके बेस मॉडल की शुरुआती (एक्स-शोरूम) कीमत 9.99 लाख रुपये, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 17.20 लाख रुपये है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें