2020 honda city
फुल एलईडी हैडलैंप्स
होंडा सिविक की तरह ही न्यू जेनरेशन होंडा सिटी में फुल एलईडी हैडलैंप्स मिलेंगे। होंडा सिटी यह फीचर पाने वाली इस सेगमेंट की पहली कार होगी। कार को नया लुक देने के लिए इमें 9 एलईडी लैंप, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRL), एलईडी टेल लाइट्स और एलईडी साइड मार्कर लैंप्स भी मिलेंगे।
भारत की पहली कनेक्टेड होंडा कार
यह भारत की पहली कनेक्टेड होंडा कार होगी। जो इस तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है। होंडा सिटी एक टेलीमैटिक्स कंट्रोल यूनिट के साथ बाजार में आएगी। जो वाहन को ट्रैक करने और कार में कई सुविधाओं को नियंत्रित करने सहित कई अन्य विशेषताएं दिखेंगे।