जर्मनी की दिग्गज कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) ने अपनी बेहद लोकप्रिय लग्जरी एसयूवी (SUV) के पांचवें जनरेशन मॉडल BMW X5 को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। इस बार कंपनी ने इसे बिल्कुल नए लुक, अपडेटेड टेक्नोलॉजी और अब तक के सबसे बड़े पावरट्रेन (इंजन) विकल्पों के साथ उतारा है।
कंपनी के नए 'नेउ क्लासे' (Neue Klasse) आर्किटेक्चर और डिजाइन फिलॉसफी पर बनी यह नई X5 दुनिया भर में बैटरी इलेक्ट्रिक, प्लग-इन हाइब्रिड, डीजल और हाइड्रोजन वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इसके अलावा, दुनिया के कुछ चुनिंदा बाजारों में इसका पेट्रोल वर्जन भी बेचा जाएगा। यह बीएमडब्ल्यू की इतिहास में पहली ऐसी कार बन गई है, जो एक साथ पांच अलग-अलग प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।