फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई होंडा सिविक के 7 शानदार फीचर बनाते हैं इस कार को खास

Sat, 02 Mar 2019 04:01 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमऱ उजाला
विज्ञापन
1 of 9
honda Civic India
Honda Civic की लॉन्चिंग 7 मार्च को होनी है। होंडा सिविक और सीआर-वी को 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। वहीं लॉन्चिंग से पहले ही होंडा सिविक की बुकिंग भी शुरू हो गई है। नई सिविक को कूपे लुक में लॉन्च किया जाएगा। जानते हैं नई सिविक के 7 खास फीचर...
 
विज्ञापन

पेट्रोल के साथ डीजल इंजन वैरियंट

2 of 9
2019 Honda Civic Sedan india auto expo
डी-सेगमेंट की आठवीं पीढ़ी की सिविक को डीजल इंजन न होने के चलते बाजार से हटा दिया गया था। लेकिन इस बार होंडा ने सिविक में पेट्रोल के साथ डीजल इंजन वैरियंट भी लॉन्च किया है। सिविक में 1.6 लीटर का i-DTEC अर्थड्रीम्स DOHC 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है यही इंजन होंडा सीआर-वी में भी दिया गया है। यह इंजन 120 पीएस की पावर और 300 एनएम का टार्क मिलेगा। वहीं 1.8 लीटर का i-VTEC पेट्रोल इंजन 141 पीएस की पावर और 174 एनएम का टार्क देता है।    
 
विज्ञापन

फ्यूल एफिशिएंट

3 of 9
2019 Honda Civic Sedan length
नई सिविक इस बार शानदार माइलेज देगी। 1.6 लीटर का डीजल इंजन 26.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। वहीं पेट्रोल इंजन 16.5 किमी प्रति लीटर का माइज देगी। वहीं इसकी टक्कर टोयोटा कोरोला अल्टिस से होगी। कोरोला अल्टिस 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन का माइलेज 15.7 किमी प्रति लीटर है। जबकि 1.4 लीटर का डीजल इंजन 21.43 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

पेट्रोल ऑटोमैटिक
 
Model 2019 Honda Civic Hyundai Elantra Toyota Corolla Altis Skoda Octavia
Engine 1.8-litre 2.0-litre 1.8-litre 1.8-litre
Power 141PS 152PS 140PS 180PS
Torque 174Nm 192Nm 173Nm 250Nm
Transmission CVT 6AT 7-step CVT 7AT
Fuel Efficiency (claimed) 16.5kmpl 14.62kmpl 15.7kmpl 15.1kmpl
 
डीजल
Model 2019 Honda Civic Hyundai Elantra Toyota Corolla Altis Skoda Octavia
Engine 1.6-litre 1.6-litre 1.4-litre 2.0-litre
Power 120PS 128PS 88PS 143PS
Torque 300Nm 260Nm 205Nm 320Nm
Transmission 6MT 6MT 6MT 6MT
Fuel efficiency (claimed) 26.8kmpl 22.54kmpl 21.43kmpl 21kmpl

ब्रेक होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

4 of 9
honda Civic India launch
केवल लग्जरी कारों में ही ये फीचर आता है। डी-सैगमेंट में पहली बार होंडा सिविक में ब्रेक होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक का फीचर मिलेगा। इस फीचर की मदद से ट्रैफिक के बीच में केवल ब्रेक दबा कर गाड़ी को रोका जा सकता है और ब्रेक पैड पर हल्का सा पुश करके गाड़ी को शुरू किया जा सकता है। केवल एक स्विच दबा कर इस फीचर को एक्टिवेट किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

एजाइल हैंडलिंग असिस्ट

5 of 9
2019 Honda Civic Sedan launch
एजाइल हैंडलिंग असिस्ट एक हैंडी टेक्नोल़ॉजी है, जो ड्राइविंग के व्हीकल को स्टेबल रखती है। टर्न के दौरान यह फीचर काम करता है, यह फीचर स्टीयरिंग में दिया जाता है। केवल लग्जरी कारों में ही यह फीचर मिलता है।
 
विज्ञापन

वॉक अवे लॉकिंग

6 of 9
2019 Honda Civic Sedan length
अगर आप गाड़ी लॉक करना भूल जाएं, तो यह कार अपने आप लॉक हो जाती है। इस फीचर के तहत अगर आपके हाथ में कार की चाबी है और आप कार से 2.5 किमी की दूर जाते हैं, तो सिस्टटम ऑटोमैटिकली ऑन हो जाता है।
 
विज्ञापन

लेन वाच सिस्टम

7 of 9
Honda civic 2019
बाएं तरफ के साइड मिरर में एक कैमरा लगा होता है, लेन वाच सिस्टम कैमरे से फीड लेकर 7 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर दिखाता है, जिससे लेन बदलने के दौरान मदद मिलती है।
 

साइड मार्कर लैंप्स

8 of 9
Honda civic 2019
साइड मार्कर लाइट्स असल सेफ्टी लाइट्स हैं, जो आगे और पीछे की तरफ दी जाती हैं, ताकि दूसरे वाहन चालकों को देखमें कोई दिक्कत न हो। रात के वक्त या कोहरे के दौरान इनकी काफी उपयोगिता है।
 
विज्ञापन

शानदार एक्सटीरियर

9 of 9
Honda Civic
नई सिविक में शानदार एक्सटीरियर मिलेगा। वैसे भी सिविक अपने लुक और डिजाइन के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध रही है। फ्रंट में क्रोम के साथ शार्प हैडलैंप्स मिलेंगे, वहीं पीछे की तरफ बूमेरंग स्टाइल एलईडी टेल लैंप्स का फीचर होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें