2025 Yezdi Adventure
- फोटो : Yezdi
मेंटेनेंस किट भी है जरूरी
टेल बैग में बाइक की देखरेख से जुड़ी कुछ चीजें भी होती हैं। जैसे एक पोर्टेबल टायर इंफ्लेटर, कुछ बेसिक टूल्स, चेन ल्यूब और चेन क्लीनर। हालांकि रोजमर्रा में चेन क्लीनर का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता, लेकिन सफर के दौरान यह काम आता है। डीजल वैसे ज्यादा असरदार होता है लेकिन साथ ले जाना सेफ नहीं होता।
पंक्चर किट आमतौर पर नहीं रखा जाता क्योंकि हाइवे पर पंक्चर की दुकानें मिल जाती हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसे बैग में रखा जाना चाहिए। आजकल की मोटरसाइकिल्स काफी भरोसेमंद होती हैं। इसलिए ज्यादा स्पेयर पार्ट्स ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
यह भी पढ़ें - Ola: ओला ने पेश किया बिना कमीशन वाला मॉडल, जानें इस कदम से किसे होगा फायदा